{"_id":"5a3968314f1c1bfc0f8b4e04","slug":"11513711665-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत के पैगाम से तो वो डरा करते नहीं, प्यार हो जिनको...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत के पैगाम से तो वो डरा करते नहीं, प्यार हो जिनको...
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज मेें मंगलवार को शहीद दिवस पर शिक्षकों और छात्रों के बीच काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
गोष्ठी की अध्यक्षता कॉलेज के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने की। संचालन मैनेजर विक्रम तोमर ने किया। गोष्ठी मेें कक्षा दस के छात्र आकाश ने कहा, मौत के पैगाम से तो वो डरा करते नहीं, प्यार हो जिसको वतन से, वो मरा करते नहीं। कक्षा ग्यारह के छात्र अमन ने कहा, जिंदगी और मौत के बीच जिसका कर्म है राष्ट्र, उसको जिंदा रखता एक एकता का मर्म है। डायरेक्टर उपेंद्र तोमर ने कहा, जिसने वतन को खून से सींचा, खिलाएं फूल सारे, उन शहीदों को नमन, शत-शत नमन उनको हमारे। शिक्षक रणपाल ने कहा, शेर सी चिंघाड़ जिनकी सुनकर दुबक जाते थे वो। प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने कहा, सपने लेकर चूम गए जो उस फांसी के फंदे को आदि कविताएं सुनाई। इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने शहीदों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और राष्ट्र भक्ति के गीत गाए।