{"_id":"5a2996434f1c1b686a8b8164","slug":"11512674883-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिशासी अभितंता ने मामले की बैठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिशासी अभितंता ने मामले की बैठाई जांच
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
एक्सईएन प्रथम कार्यालय में तैनात कुछ कर्मचारियों द्वारा नियम के विरुद्ध विद्युत लाइन को शिफ्ट के प्रकरण मेें अमर उजाला में प्रमुखता से छपी खबर से विद्युत निगम के अफसरों में हड़कंप मच गया है। अधिशासी अभियंता प्रथम ने मामले को गंभीरता से लेकर प्रकरण की जांच बैठा दी ।
उल्लेखनीय है एक्सईएन प्रथम कार्यालय में तैनात कुछ कर्मचारी नियम को ताक पर रखकर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली कर निगम को चूना लगा रहे हैं। कई बार अधिशासी अभियंता प्रथम अजय कुमार ने हिदायत देकर छोड़ भी चुके हैं, लेकिन अभी भी वे बाज नहीं आ रहे हैं। हाल में ही कर्मचारियों ने श्मशान घाट के पास गैस एजेंसी के पीछे से गुजर रही विद्युत लाइन को अवैध रूप से बिना इस्टीमेंट तैयार किए लाइन को अवैध रूप से शिफ्ट कर दिया है। पहले लाइन वहां पर स्थित नलकूप तक थी, लेकिन नलकूप से आगे तक बस्ती तक उपभोक्ताओं से मोटी रकम वसूलकर पहुंचा दी है। अमर उजाला ने इस प्रकरण को बृहस्पतिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया तो विद्युत निगम के अफसरों में हड़कंप मच गया।
अधिशासी अभियंता प्रथम अजय कुमार ने मामले को गंभीरता से लेकर उक्त प्रकरण की जांच बैठा दी है। जांच के दौरान यदि लाइन शिफ्ट पायी जाती है तो उक्त कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। इस संबंध में अधिशासी अभियंता प्रथम अजय कुमार ने कहा निगम का नुकसान बर्दास्त नहीं होगा और न ही उपभोक्ताओं से अवैध वसूली बर्दास्त होगी। उक्त प्रकरण की जांच बैठा दी। जांच में गड़बड़ी मिलने पर कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
सप्लाई बंद रहेगी
बड़ौत। छपरौली बिजलीघर में निगम के कार्यों के चलते शुक्रवार को सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी। यह जानकारी एसडीओ रितेश्वर बंधु ने दी।