{"_id":"5a14820f4f1c1bd9798be101","slug":"11511293455-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं को बताए योग के फायदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं को बताए योग के फायदे
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र-छात्राओं को बताए योग के फायदे
बड़ौत (बागपत)। गायत्री देवी पीजी कॉलेज में मंगलवार को एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को योग के फायदे बताए गए।
शिविर का शुभारंभ भाजपा नेता एवं प्रबंधक डा. पुष्पेंद्र तोमर, डायरेक्टर कपिल तोमर एवं डा. अजय तोमर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
डा. पुष्पेंद्र तोमर ने कहा कि आज पैसा कमाने की चाहत में मनुष्य पागल होता जा रहा है। उसे न तो अपने शरीर की चिंता है और न ही अपने परिवार व समाज की। वह भागदौड़ कर पैसा तो कमा लेता है। लेकिन अपना शरीर खराब कर लेता है। डायरेक्टर कपिल तोमर ने शिविर मेें शामिल छात्र-छात्राओं को योग का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। साथ ही मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है। शिविर मेें आए योगाचार्य विशदेव ने छात्र-छात्राओं को सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, कपाल भांति सहित कई योग क्रियाओं का अभ्यास कराया और उनका लाभ बताया। इसके साथ ही प्रतिदिन योग करने का संकल्प दिलाया। अंत में योगाचार्य विशदेव को भाजपा नेता डा. पुष्पेंद्र तोमर व डायरेक्टर कपिल तोमर ने शॉल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।