{"_id":"5a0f33e34f1c1b70548bde3b","slug":"11510945763-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरे, सफेद और गुलाबी रंग की होगी मतपेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरे, सफेद और गुलाबी रंग की होगी मतपेटियां
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरे, सफेद और गुलाबी रंग की होगी मतपेटियां
बागपत। निकाय चुनाव के लिए मतपेटियों का रंग निर्धारित किया गया है। जिस रंग का मतपत्र होगा, उसी रंग की मतपेटी भी रखी जाएगी ताकि मतदाताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। सदस्य और अध्यक्ष पद की पेटी को निश्चित दूरी पर रखा जाएगा। पहले अध्यक्ष पद और इसके बाद सभासद पद के लिए मतदान होगा।
राज्य निर्वाचन आयोग के विशेष कार्याधिकारी जय प्रकाश सिंह ने इस बाबत निर्देश जारी किए हैं। आयोग का कहना है कि नगर पालिका अध्यक्ष यानि बड़ौत, बागपत और खेकड़ा के अध्यक्ष पद के लिए हरे रंग की पेटी का इस्तेमाल किया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सफेद रंग की मतपेटी का प्रयोग होगा। पालिका और नगर पंचायत के सदस्य पद के लिए गुलाबी रंग की पेटी का प्रयोग होगा। इनके मतपत्रों का रंग भी इसी क्रम में रहेगा। आयोग ने निर्देश दिए हैं कि पहले अध्यक्ष पद के लिए वोटर को मतपत्र दिया जाए और इसके बाद सदस्य पद का मतपत्र दिया जाना चाहिए। दोनों पेटियों को मतदान कक्ष में एक निश्चित दूरी पर रखा जाए ताकि वोटर को किसी तरह कत्नी दिक्कत न हो। मतदान केंद्रों को धूम्रपान रहित रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।