{"_id":"5a0dea964f1c1b8e698bc02a","slug":"11510861462-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर रोडवेज बस व टैक्टर-ट्रॉली में टक्कर, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर रोडवेज बस व टैक्टर-ट्रॉली में टक्कर, दो घायल
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दिल्ली-सहारनपुर यमुनोत्री हाईवे मार्ग पर बुधवार को शाम के समय बावली गांव के पास रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर होने से ट्रैक्टर पर सवार दो लोगों को मामूली चोटें आई है। इस दुघर्टना के बाद हाईवे मार्ग अवरुद्ध हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को हटाया।
संजीव निवासी शामली के यहां शादी होनी है। वह अपने परिवार के साथ काठा गांव में भात नौतने आया। बुधवार को जब भात नौतने के बाद वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस अपने गांव जा रहा था। तो बावली गांव के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ट्रैक्टर को मोड़ने लगे तो शामली की ओर से आ रही बस की ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। बस की गति धीमी होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया, लेकिन संजीव सिंह और ट्रैक्टर चालक जितेंद्र को मामूली चोटें आई। इस दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर में सवार लोगों और महिलाओं ने बस चालक की पिटाई की। इससे हाईवे मार्ग भी अवरुद्ध हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया और हाईवे पर आवागमन शुरू करवाया।