{"_id":"5a089d3e4f1c1b8d698bb00d","slug":"11510513982-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं निपट सका बावली में रास्ते का विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं निपट सका बावली में रास्ते का विवाद
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बावली गांव में रास्ते पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद को निपटाने के लिए एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने दोनों पक्षों को बुलाया और एक घंटे तक चली बातचीत के बाद कोई निर्णय नहीं हो सका और वार्ता विफल हो गई।
बावली गांव में ओमवीर और दीपक पर अमित पुत्र इलम सिंह ने रास्ता कब्जे का आरोप लगाया। इसे लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। इस मामले को निपटाने के लिए एसडीएम ने दोनों पक्षों को तहसील बुलाया और समझौता कराने के प्रयास किए। एक घंटे तक चली वार्ता के बाद कोई निर्णय नहीं हो सका। एसडीएम ने बताया कि इस मामले में फिर प्रयास होगा, ताकि विवाद समाप्त किया जा सके। वार्ता के दौरान दोनों पक्षों में तनातनी भी हुई। एसडीएम ने बताया काफी प्रयास के बाद भी ग्रामीण नहीं माने। एक बार फिर प्रयास करेंगे, यदि समझौता नहीं होता तो कानूनी तौर पर कार्रवाई होगी।