{"_id":"5a0755014f1c1b6d548bc4b2","slug":"11510429953-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन विजेता सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन विजेता सम्मानित
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
मिनर्वा पब्लिक स्कूल आदर्श नंगला में चल रही तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
दूसरे दिन प्रतियोगिता का उद्घाटन निदेशक पुनीत कुमार और उपप्रधानाचार्य अरुण कुमार ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा खेलकूद प्रतियोगिता मेें भाग लेने से बच्चों का मानसिक, बौद्धिक और शारीरिक विकास होता है। इसलिए बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सेदारी लेनी चाहिए। प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुई 1600 मीटर रेस, ब्लाउन रेस, कैंडल रेस कराई। इसमें विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया। उपप्रधानाचार्य अरुण कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का रविवार को सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों के बीच समापन होगा। संचालन उपप्रधानाचार्य अरुणा कुमार ने किया। इसमें स्कूल प्रबंधक सत्यपाल सिंह, प्रधानाचार्य धनेंद्र कुमार, मीनाक्षी, दीपक, आशीष रुहेला, शिवानी, पूजा, पिंकी, पारुल, मंजू, प्रीति, रेशू आदि रहे।