{"_id":"59c80b594f1c1bfd208b45a2","slug":"11506282329-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी-हरियाणा सीमा पर लगा दस किमी लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी-हरियाणा सीमा पर लगा दस किमी लंबा जाम
Updated Mon, 25 Sep 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बारिश के बाद दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे और गौरीपुर बहालगढ़ पर लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। हाईवे पर गड्ढों में कीचड़ ही कीचड़ हो गया। इससे यूपी-हरियाणा सीमा पर रविवार को करीब दस किलोमीटर लंबा वाहनों का जाम लग गया । इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दुपहिया वाहन सड़क पर फिसलकर गिरने से कई लोग घायल हुए।
बरसात के बाद रविवार को हाईवे की हालत खस्ता है। गौरीपुर मोड़ का तो हाल ही बुरा है। दो दिन पहले गड्ढों को मिट्टी और ईंट-पत्थरों से भरना शुरू किया । शुक्रवार और शनिवार को हुई बारिश ने वहां की हालत ओर बिगड़ दी है। बारिश बंद होने के बाद कीचड़ ही कीचड़ हो रहा है। वहां से वाहनों से तो दूर पैदल निकलना भी बहुत मुश्किल है। हरियाणा से आने-जाने वाले वाहन वहां से ही गुजरते हैं, इसलिए वहां पर वाहनों का आवागमन ज्यादा होता है। रविवार तड़के ही जाम लगना शुरू हो गया इस कारण दोपहर तक जाम लगा रहा। वाहनों की लंबी कतार से यूपी-हरियाणा बॉर्डर लगभग बंद सा रहा । जाम खुलवाने में कोतवाली पुलिस और यातायात पुलिस दिनभर जुटी रही। निवाड़ा चौकी इंचार्ज निरंजन सिरोही ने कहा गौरीपुर मोड़ के गड्ढों के कारण गौरी पुर मोड़ से बहालगढ़ (हरियाणा) तक जाम लग रहा है। रविवार सुबह तो करीब दस किलोमीटर लंबी वाहनों की लाइन लग गई । धीरे-धीरे जाम खुलवाया ।
एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ी जाम में फंसी
बागपत। जाम में एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ी फंस गई । इस कारण मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रास्ता बदलकर निकाले वाहन
बागपत। हरियाणा से बड़ौत की ओर जाने वाले वाहन नैथला-निवाड़ा मार्ग से होकर गुजरे। इसी तरह हरियाणा से बागपत की ओर आने वाले वाहन निवाड़ा गांव से होकर गुरजे। बागपत और बड़ौत से आने-जाने वाले वाहन भी इसी तरह अन्य मार्गों से होकर गुजरते नजर आए।
विज्ञापन
दंपति समेत कई लोग फिसलकर गिरे
बागपत। गौरीपुर मोड़ के पास हो रही कीचड़ के कारण दुपहिया वाहन फिसल कर गिर रहे हैं। इनमें शाहदरा की संपत्ति समेत कई लोग गिर गए। उनका निजी चिकित्सक से उपचार कराया । पुलिस वाले चालकों से धीरे और एक लाइन में वाहन चलाने का आग्रह करते रहे।