{"_id":"599f2fcf4f1c1b157f8b4690","slug":"11503604687-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोदियों ने किया बॉडी बिल्डर सन्नी चौहान का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोदियों ने किया बॉडी बिल्डर सन्नी चौहान का स्वागत
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बूल फोर्स फिटनेस सेंटर में बृहस्पतिवार को आयोजित समारोह में रालोदियों ने नोएडा हुई मिस्टर यूपी बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान पाने वाले विजेता को ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
समारोह का शुभारंभ युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, रवि चौहान और बसंत तोमर ने संयुक्त रूप से किया। इसमें वक्ताओं ने कहा क्षेत्र के खिलाड़ी देश विदेश मेें बागपत जनपद का झंडा रोशन कर रहे हैं। युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर ने बताया रविवार को नोएडा के सेक्टर 70 में 38वीं मिस्टर यूपी बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस चैंपियनशिप हुई। इसमेें बूल फोर्स फिटनेस सेंटर के संचालक सन्नी चौहान ने 75 किग्रा भार वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर बागपत जनपद का नाम रोशन किया है। सनी का स्वागत करने वालों में भूपेंद्र, रजत, रवि, आकाश, गौरव तोमर, टिंकू, महेश, उपेंद्र, विकास, देवेश, जितन तोमर आदि रहे।