{"_id":"5c86b70dbdec2214720fa325","slug":"111552332557-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 विभागों के 225 कर्मचारियों को दिया ईवीएम का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 विभागों के 225 कर्मचारियों को दिया ईवीएम का प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी। 17 विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों को ईवीएम और वीवीपैट के संचालन का प्रशिक्षण दिया। ईवीएम के नोडल अधिकारी नीरज कुमार सिंघल ने कहा कि वोटिंग के बाद मतदाता वीवीपैट के जरिये अपने वोट को कंफर्म भी कर सकता है।
विकास भवन सभागार में 17 विभागों के अधिकारियों को चार चरणों में ईवीएम और वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया। ईवीएम प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी बनाए नीरज कुमार सिंघल ने अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने मशीनों के संचालन करने से लेकर वोटिंग कराने तक की जानकारी दी। बताया कि जो व्यक्ति अपना वोट डालेगा, उसको पर्ची से पता चल जाएगा कि किस प्रत्याशी को वोट दिया है। चुनाव चिन्ह के अलावा प्रत्याशियों का फोटो भी लगा मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में 17 विभागों के करीब 225 अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। चार विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों को सुबह 10 से 12 बजे, पांच विभागों को दोपहर 12 से दो और चार विभागों के कर्मियों को दो से चार बजे, चार विभागों को चार से छह बजे तक प्रशिक्षण दिया।
इन विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल
बागपत। स्वास्थ्य विभाग, विकास विभाग, जिला पंचायत विभाग, कृषि रक्षा विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग, नलकूप खंड, वाणिज्य कर, सहायक निबंधक सहकारी समितियां, जिला पूर्ति अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
1027 मतदेय स्थल
बागपत। आरईएस (ग्रामीण अभियंत्र सेवा) के अधिशासी अभियंता और ईवीएम के नोडल नीरज कुमार सिंघल ने बताया कि जिले में 1027 पोलिंग बूथ है। इसके अलावा 1255 कंट्रोल यूनिट, 1702 बैलेट यूनिट और 1375 वीवीपैट है। ईवीएम की भी कोई कमी नहीं है।
ईवीएम से गलती हुई तो बैलेट पेपर से होगा मतदान
बागपत। ईवीएम की गड़बड़ी पर बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाएगा। आवेदक का एक फार्म भरवाकर बैलेट से वोट डलवाया जाएगा।
विकास भवन सभागार में विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। यदि किसी वोटर ने सही वोट दिया, लेकिन वीवीपैट पर गलत जगह वोट दिया जाना दर्शाया गया तो इसी शिकायत की जा सकता है। नोडल अधिकारी ने कहा इस तरह की गड़बड़ी की संभावना नहीं है, इसके बावजूद अगर ऐसा होता है तो वोटर का एक फार्म भरवाकर बैलेट पेपर से उसका वोट कराया जाएगा। इसके बाद गड़बड़ करने वाली मशीन को वहां से हटाकर दूसरी ईवीएम मशीन को लगवाया जाएगा।