{"_id":"5c6471cabdec22120179b708","slug":"111550086602-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब बच्चों को दी फीस में 50 प्रतिशत छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब बच्चों को दी फीस में 50 प्रतिशत छूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
गरीब बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए मदर टेरेसा एकेडमी ने सराहनीय पहल की है। मेधावियों को चिन्हित करने के लिए बुधवार को स्कूल में पहले लिखित परीक्षा करायी गयी। बाद में परीक्षा में स्थान पाने वाले 25 मेधावियों को 50 प्रतिशत फीस में छूट देने का प्रमाणपत्र वितरित किया।
मदर टेरेसा एकेडमी की निर्देशिका सविता राणा व डायरेक्टर रूपेश राणा ने बताया कि नगर व ग्रामीण आंचल में बहुत से प्रतिभाएं छिपी हुई है, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बहुत से छात्र शिक्षा ग्रहण करने से वंचित रह जाते हैं। बताया कि इसको लेकर पहले स्कूल के शिक्षकों से सर्वे कराया, इसंसे आर्थिक तंगी से बच्चों का शिक्षा से दूर होना पाया गया। सर्वे के बाद स्कूल मेें ओपन लिखित परीक्षा कराने का निर्णय लिया। बुधवार को स्कूल में ओपन लिखित परीक्षा कराई। इसमेें बावली, बड़ौत, बड़ौली, जौनमाना, ढ़िकाना आदि सहित कई गांवों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के बाद 25 मेधावियों के अच्छे अंक आने पर उन्हें चिहिन्त किया। इसके आधार पर उन्हें फीस में 50 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया। स्कूल की इस पहल की शिक्षकों व अभिभावकों ने सराहना की और कहा कि इस पहल से गरीब व असहाय बच्चों को भी पढ़ने का मौका मिलेगा। खुशी जताने वालों में विकास, छवि, अंशु, अनिता, शालू, डोली, मंजू, रीया, अंशिका, राखी, नरगिस आदि शामिल रहे।