फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रालोदियों ने चौधरी अजित सिंह का जन्मदिन मनाई

रालोदियों ने चौधरी अजित सिंह का जन्मदिन मनाई

Wed, 13 Feb 2019 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
रालोदियों ने चौधरी अजित सिंह का जन्मदिन मनाई
बागपत। जिलेभर में रालोद कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह का जन्म दिवस मनाया। जिला अस्पताल में मरीजों को फलों का वितरण किया । केक काटकर दीर्घायु की कामनाएं की। युवा रालोद के जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ता युवा अधिकार सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन

मंगलवार को रालोद के विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में रालोद अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का 80वां जन्म दिवस मनाया । केक काटकर दीर्घायु की कामनाएं की। पूर्व बार अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर ने लोकसभा चुनाव के लिए जुट जाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। अध्यक्ष सतेंद्र खोर, महामंत्री आजाद धामा, वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र आर्य, अजीत सिंह, आरिफ बेग, नरेंद्र मान, संजय पंवार, जसपाल राणा, प्रमोद कुमार, रईस अहमद, सतेंद्र पाल शर्मा, अमित शर्मा, नरेंद्र पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, रालोद कार्यालय में चौधरी अजित सिंह की जयंती मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सीएचसी में जाकर मरीजों को फलों का वितरण किया। चौधरी अजित सिंह की दीर्घायु की कामनाएं की। रालोद मंडल महासचिव ओमबीर ढाका, ब्रहम सिंह, संदीप, ओमदत्त शर्मा, प्रमोद शर्मा, हरपाल शर्मा, देवेंद्र धामा, अली शेर, डॉ. प्रेरणा जैन, नितिन जैन, कृष्णपाल, विकास त्यागी, गंगाराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा रालोद के जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ता दिल्ली में होने वाले सम्मेलन के लिए रवाना हुए। इसमें सतेंद्र प्रमुख, इसरार खान, गुड्डू, संजय पंवार, जितेंद्र तोमर, विनाद तोमर, सौरभ, मनीष, हारूण, राकेश ठिकाना, रोहित दांगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed