{"_id":"5c0ebddebdec2241cf75e1e1","slug":"111544469982-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छपरौली चुंगी पर कई घंटे जाम में जूझते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छपरौली चुंगी पर कई घंटे जाम में जूझते रहे लोग
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
नगर में जाम की स्थिति लाइलाज होती जा रही है। आए दिन जाम लगने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सोमवार को भी छपरौली चुंगी एवं मुख्य मार्गों पर लोग घंटों तक जाम लगे रहने से जाम में फंसे लोग बेहाल हो उठे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया और मार्ग आवागमन के लिए सुचारु किया।
नगर में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए नगर के सामाजिक संगठनों ने पुलिस और प्रशासन से कई बार जाम से निजात दिलाने की मांग उठाई, लेकिन पुलिस प्रशासन के आगे वह दबकर रह गई। आए दिन विद्युत शिकायत केंद्र कोताना रोड, फूंस वाली मस्जिद, खत्री गढ़ी चौराहा, दिल्ली-सहारनपुर रोड, बिनौली रोड, अजितनाथ मंदिर के सामने रेलवे रोड, पर जाम की स्थिति बनी रहती है। सोमवार को भी छपरौली चुंगी पर घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही और लोग उसमें फंसे लोग पुलिस प्रशासन को कोसते रहे, लेकिन पुलिस व प्रशासन का कोई भी अधिकारी जाम खुलवाने तक वहां नहीं पहुंचा। इसकी सूचना जब कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार को लगी तो उन्हें कई पुलिस कर्मी मौके पर भेजे और बावली चुंगी पर आने वाले वाहनों को दूसरे मार्ग से निकालकर मार्ग को आवागमन के लिए सुचारु किया।