{"_id":"5b47b2ee4f1c1b9d288b615e","slug":"111531425518-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिले के अंतिम दिन कॉलेजों में प्रवेश लेने को लेकर उमडी भीड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिले के अंतिम दिन कॉलेजों में प्रवेश लेने को लेकर उमडी भीड
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। नगर के कॉलेजों मेें बृहस्पतिवार को द्वितीय कटऑफ मेरिट के अंतर्गत अंतिम दिन प्रवेश लेने को लेकर पूरे दिन छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ी रही। नगर के कॉलेजों में 26 जून को विवि द्वारा द्वितीय कटऑफ मेरिट जारी की। इसके तहत प्रवेश की अंतिम दिन 11 जुलाई थी, बाद में इसे 12 जुलाई कर दिया।
नगर के दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को द्वितीय कटऑफ मेरिट के तहत प्रवेश को लेकर सुबह से ही छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी। प्राचार्य डा. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रों के लिए छह से बढ़ाकर आठ काउंटर लगाए गए थे। अभी भी कॉलेज में मुख्य विषयों में काफी सीटें रिक्त पड़ी हैं। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज व जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भी प्रवेश को लेकर छात्र-छात्राओं की भीड़ पूरे दिन उमड़ी रही। वहीं श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। डायरेक्टर उपेन्द्र चौधरी ने कहा छात्रों की सुविधा के लिए दस काउंटर पर प्रवेश प्रक्रिया कराई जा रही है।