{"_id":"5b47b20b4f1c1bc5248b6397","slug":"111531425291-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुन्ना बजरंगी हत्याकांड़ की मजिस्ट्रेट जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुन्ना बजरंगी हत्याकांड़ की मजिस्ट्रेट जांच शुरू
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की मजिस्ट्रेट जांच एडीएम (वित्त एवं राजस्व) लोकपाल सिंह ने शुरू कर दी। मजिस्ट्रेट जांच शुरू होने के 48 घंटे बाद भी एक भी व्यक्ति मौखिक या लिखित तौर पर बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचा है। एडीएम ने कहा अभी किसी ने बयान दर्ज नहीं कराए हैं। कोई भी व्यक्ति 25 जुलाई तक अपने बयान दर्ज करा सकता है।
शासन ने एडीएम (वित्त एवं राजस्व) लोकपाल सिंह को बागपत जिले में बजरंगी हत्याकांड की मजिस्ट्रेट जांच सौंपी है। एडीएम लोकपाल सिंह ने बताया कि मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की जांच शुरू कर दी, लेकिन अभी तक एक भी व्यक्ति लिखित या मौखिक रूप से बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचा है। बयान दर्ज करने का कार्य सुबह 10 से शाम पांच बजे तक उनके कार्यालय में किया जा रहा है। एडीएम ने बताया कि 25 जुलाई तक मजिस्ट्रेट जांच चलेगी, इस बीच कोई भी व्यक्ति अपने बयान दर्ज करा सकता है। गौरतलब है कि इसी माह 31 जुलाई को एडीएम लोकपाल सिंह सेवानिवृत्त हो जाएंगे।