{"_id":"5b0322f64f1c1be0408b7187","slug":"111526932214-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
Updated Tue, 22 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। ग्राम विकास और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने सीडीओ पीसी जायसवाल को ज्ञापन सौंपा। इसमें तीन सूत्रीय मांग और आगामी आंदोलन के कार्यक्रमों से अवगत कराया। मांग पूरी न करने पर आमरण और अनिश्चित कालीन कार्य बंद का अल्टीमेटम दिया।
सोमवार को ग्राम विकास और ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की समन्वयक समिति के पदाधिकारी विकास भवन पहुंचे। ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार और ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार तोमर ने बताया कि उनकी तीन सूत्रीय मांगों पर सरकार का ध्यान नहीं है। ज्ञापन के माध्यम से मंत्री और विधायकों को अवगत कराया जा चुका है। तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सीडीओ को सौंपा। 25 मई तक विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर कार्य करना, 28 से 30 मई तक तीन दिन सामूहिक अवकाश और विकास भवन में मांगों को लेकर चर्चा, दो जून को एक दिवसीय विकास भवन में उपवास, पांच जून को आमरण अनशन और छह जून को अनिश्चित कार्य बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान जिला मंत्री कृष्ण कुमार और जोनी चौधरी मौजूद रहे।