{"_id":"5afb3bdc4f1c1bdd408b594e","slug":"111526414300-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी चालू न होने से कस्बावासियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी चालू न होने से कस्बावासियों में रोष
Updated Wed, 16 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
टीकरी कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चालू नहीं किया । इससे नाराज लोगों ने पंचायत कर शासन-प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी दी कि यदि सीएचसी चालू नहीं हुई तो भूखहड़ताल शुरू कर देंगे।
पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि टीकरी कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन बन कर तैयार है, लेकिन अभी तक इसको चालू नहीं किया है। नवंबर 2017 में क्षेत्रवासियों ने अस्पताल को चालू कराने के उद्देश्य से धरना और भूख हड़ताल भी की थी। सैैकड़ों क्षेत्रवासियों की दीवाली भी धरनास्थल पर ही मनाई थी। इतना सब होने के बाद भी शासन और प्रशासन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चालू करना मुनासिब नहीं समझा। अस्पताल चालू न होने से हजारों मरीजों को बड़ौत जाना पड़ता है। इससे उन्हें परेशानी होती है। उन्होंने कहा यदि एक सप्ताह में सीएचसी चालू नहीं की तो भूखहड़ताल शुरू कर देंगे। इस मौके पर मास्टर महेंद्र सिंह राठी, बिजे सिंह, बलबीर सिंह, अतर सिंह, सुभाष, मनोज, देशपाल सिंह, शिव कुमार राठी, दीपक, सुमित, रजत, वंश, आर्यन, विशांत आदि रहे।