फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बावली में जलभराव की समस्या को लेकर पंचायत की

बावली में जलभराव की समस्या को लेकर पंचायत की

Wed, 16 May 2018 01:20 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
बावली में जलभराव की समस्या को लेकर पंचायत की
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जल भराव की समस्या से क्षुब्ध बावली गांव के ग्रामीणों ने गांव में पंचायत कर समस्या का जल्द से जल्द समाधान न होने पर तहसील मुख्यालय पर धरना शुरू करने का निर्णय लिया।

मंगलवार को पंचायत में वक्ताओं ने कहा गांव मेें पिछले कई साल से ग्रामीण जल भराव की समस्या से जूझ रहे हैं। पानी निकासी के लिए गांव में नाले भी बनवाए जा चुके हैं, लेकिन तालाब पर अवैध अतिक्रमण के चलते समस्या विकट हो गई है। बताया कि हाल ही में गांव के एक अन्य व्यक्ति ने तालाब के बीचो-बीचों अवैध कब्जा कर मकान बना दिया है। प्रधान प्रतिनिधि ओमवीर सिंह ने आरोप लगाया कि पिछले कई माह से लगातार ब्लाक अधिकारियों की शिकायत की जा रही है, लेकिन न तो गांव मेें जेई आता है और न ही तालाब खुदाई का एस्टीमेट बनाया जा रहा है, जबकि पंचायत खाते में लाखों रुपये तालाब खुदाई के लिए आया हुआ है, लेकिन जेई के न आने और एस्टीमेट न बनने के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। पंचायत मेें समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर तहसील मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने का निर्णय लिया। पंचायत में मनोज, सोदान सिंह, जयीवर, सहेंद्र, अमित, कुलदीप, विपिन, ओमवीर, देशपाल, प्रवेश, सुमन, अरुण, गौरव, गोविंद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed