फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   परमात्मा के प्यार भरे रंगों से सभी को रंगना है

परमात्मा के प्यार भरे रंगों से सभी को रंगना है

Wed, 28 Feb 2018 01:13 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
परमात्मा के प्यार भरे रंगों से सभी को रंगना है
बागपत। प्रजापिता ब्रह्म्मकुमारी राज योग सेवा केंद्र में होली का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर चेयरमैन रोजूद्दीन रहे। राजयोगिनी प्रभारी गीता ने बताया कि जिस प्रकार भक्त प्रह्लाद की रक्षा स्वयं भगवान ने की, उसी प्रकार प्रत्येक मानव मात्र का उस परमात्मा पर विश्वास रखकर अपने भीतर के दोषों को होलिका अर्थात योग अग्नि में जलाना है तो परमात्मा उस आत्मा की रक्षा करता है। रंग से हम शरीर को रंगते हैं, लेकिन परमात्मा के प्यार के गुणों के रंग में मन को रंगना है। तब ही हमारे सच्ची खुशी मिलेगी। कार्यक्रम में आए कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। केंद्र परिसर में सभी ने एक साथ होलिका जलाई। इसमें महिला थानाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, जयकरण, राकेश आर्य, वीरेंद्र प्रधान, सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


होली को भाईचारे से मनाएं ग्रामीण
बागपत। होली को देखकर फैजपुर निनाना गांव में प्रधान हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में पंचायत हुई। इसमें युवाओं से अपील की गई होली के पर्व को शांति पूर्ण बनाएं। भाईचारे से होली मनाएं। जबरदस्ती किसी को रंग न लगाए। युवा नशे से दूर रहे। हुड़दंग न मचाए। प्रधान ने चेतावनी दी किसी ने गड़बड़ी की तो कानून का सहारा लेकर कार्रवाई कराएंगे। कृष्णपाल, ओमवीर, उम्मेद, आनंद पाल, किरण पाल, अमन पंडित, बाबूराम मास्टर, सुरेश पाल, मेहर द्दीन, कर्म अली, यूसुफ, अली शेर मौजूद रहे।
विज्ञापन


नशा मुक्त होली मनाने का दिलाया संकल्प
बागपत। राजपूत विकास समिति की बैठक अध्यक्ष विजय सिंह फौजी के आवास पर हुई। उन्होंने कहा कि होली समाज के लिए एक विशेष पर्व है। जीत के बाद होली खोली जाती है। एक मार्च को एसपीआरसी डिग्री कॉलेज में होली मिलन का कार्यक्रम होगा। रमाला बस स्टैंड पर पेट्रोल पंप होली को लेकर बैठक का आयोजन किया । मिल के डायरेक्टर संजीव उर्फ बबलू चौहान ने को नशा मुक्त पर्व मनाने के लिए संकल्प दिलाया। भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। इसमें राजीव चौहान, अजीत चौहान, जगदीश शर्मा, प्रवीण सैनी, सतीश कुमार, कपिल कुमार, सुनील कुमार, विकास प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अबीर गुलाल लगाकर किया होली मिलन
बागपत। स्कूल और कॉलेजों में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें विद्यार्थियों ने शिक्षक और साथियों को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी गोपीचंद कॉलेज ऑफ फार्मेसी में होली मिलन पर विद्यार्थियों डीजी की धुनों पर जमकर थिरके। होली के गीतों पर जश्न मनाया। अबीर गुलाल लगाकर शुभकामना दी। डीपीएस पब्लिक स्कूल में नन्ने-मुन्ने बच्चों ने होली मनाई। होली के बीमों पर डांस किया। प्रबंधक नितिन मानव ने बच्चों को होली के बारे में समझाया। रमाला क्षेत्र के किशनपुर बराल गांव स्थित आदर्श शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के होली मिलन का कार्यक्रम हुआ। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। होली के गीतों पर नृत्य किया। प्रधानाचार्य अनुराधा चौधरी और प्रबंधक नरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को सादगी और और भाईचारे के साथ होली खेलने का संकल्प दिलाया। महिमा, सोनिया, अनीता, प्रियंका, साक्षी, प्रदीप कुमार, अरूण कुमार, रविंद्र कुमार, मोहित, नितिन मौजूद रहे।


बच्चों ने दुकानों से खरीदी पिचकारी
बागपत। बाजारों में होली के रंग और पिचकारियों की धूम मच रही। दुकानों पर बच्चों की भीड़ दुकानों पर पहुंच रही। एक से बढ़कर एक पिचकारियों से लेकर गुब्बारे और मुखौटों की खरीददारी बच्चे कर रहे है। रंग-बिरंगे गुलाल खरीदने के लिए लोग पहुंच रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed