फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चंद्रग्रहण में मंदिरों के कपाट बंद

चंद्रग्रहण में मंदिरों के कपाट बंद

Thu, 01 Feb 2018 01:36 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
चंद्रग्रहण में मंदिरों के कपाट बंद
बागपत। साल का पहला चंद्रग्रहण हुआ। ग्रहण का असर पांच बजकर 18 मिनट से आठ बजकर 41 मिनट तक रहा। इस कारण मंदिरों के कपाट पहले ही बंद हो गए थे। ग्रहण को देखने के लिए लोग छतों पर चढ़े रहे। घरों में खाने-पीने से परहेज किया।
विज्ञापन

बुधवार को चंद्र ग्रहण हुआ। सूतक काल को देखकर मंदिरों के कपाट बंद हो गए। पूजन कार्य बंद कर दिया । ग्रहण के नजरों को देखने के लिए लोग छतों पर नजर आए। चंद्रमा तीन रंगों में नजर आया। चंद्रग्रहण के समय चंद्रमा का रंग लाल, नीला और सफेद हुआ। इसकी अवधि भी तीन घंटे 24 मिनट होगी। ज्योतिषाचार्य बताते है बुधवार होने से भी चंद्रग्रहण को सभी राशियों के लिए काफी असरदार माना जा रहा है। लोगों ने घरों में उपाय किए। खाने-पीने की वस्तुओं का परहेज किया। पूजा अर्चना नहीं की गई। ग्रहण को देखने के लिए लोग छतों पर चढ़े रहे। कुछ लोगों ने चंद्रग्रहण को दूरबीन से देखा। बुध, चंद्रमा के पुत्र हैं। पिता और पुत्र दोनों के लिए ही संकट की घड़ी है। पांच बजकर 18 मिनट से आठ बजकर 41 मिनट तक रहा। ज्योतिषाचार्य नीरज शास्त्री ने बताया कि चंद्र ग्रहण कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में है, इसलिए कर्क राशि पर इस ग्रहण का विशेष प्रभाव होगा। इसके अलावा यह चंद्र ग्रहण जल तत्व राशि में बन रहा है। जल से जुड़ी प्राकृतिक समस्याएं सामने आ सकती हैं।
विज्ञापन


चंद्रग्रहण पर ये किए गए उपाय
बागपत। लोगों ने दूध दान किया। मंत्रों का जाप किया। आटा, दाल, चावल, साबुन, घी, तेल, गुड़ का दान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed