फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   उपलब्धियां गिनाईं, बागपत में बनवाएं खेल संस्थान: सत्यपाल सिंह

उपलब्धियां गिनाईं, बागपत में बनवाएं खेल संस्थान: सत्यपाल सिंह

Sun, 24 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
उपलब्धियां गिनाईं, बागपत में बनवाएं खेल संस्थान: सत्यपाल सिंह
रमाला (बागपत)। केंद्रीय मानव संसाधन, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनरोद्धार राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा भाजपा सरकार बनने के बाद यूपी ही नहीं बल्कि देश विकास की राह पर चल रहा है। सीएम से उन्होंने बागपत में राष्ट्रीय खेल संस्थान, एग्री स्मार्ट सिटी, डेयरी की स्थापना की मांग की। इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा और किसानों की आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

रमाला चीनी मिल के मंच से सीएम की मौजूदगी में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को मजबूती मिली है। सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में यूपी विकास की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री से उन्होंने बागपत के लिए कई मांगें मंच से रखी। राष्ट्रीय खेल संस्थान बनवाने की मांग रखी, ताकि युवाओं को रोजगार और खेल का प्रशिक्षण मिल सके। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह शिक्षा और खेलकूद पर ध्यान दें। भाजपा अवसर देगी और युवा रोजगार हासिल कर सकेंगे। यह भी दोहराया कि किसानों के लिए जिले में डेयरी चालू करवाने की योजना है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को एनओसी देने पर उन्होंने सीएम का आभार जताया।
विज्ञापन


किसानों के साथ खड़ा होगा विद्युत निगम: श्रीकांत शर्मा
रमाला (बागपत)। प्रदेश के विद्युत मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा किसानों की विद्युत समस्याओं का निस्तारण करने के लिए प्रदेश सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। मौजूदा समय में किसानों को 18 से 22 घंटे विद्युत सप्लाई दी जा रही है। बिजली बचत के लिए किसानों को मुफ्त में किसान ऊर्जा दक्ष पंप दिलाएं जा रहे हैं। जिससे किसानों अपने बिलों पर 30 प्रतिशत की बिजली बचत कर पाएंगे। जल्द ही किसानों को नलकूप के विद्युत कनेक्शन देने की योजना बनाई जा रही है। किसान ऊर्जा दक्ष पंप आवंटन योजना से पूरे प्रदेश के करीब दस लाख किसानों को लाभ होगा। सरकार का ध्यान युवाओं को रोजगार देने और किसानों को उनकी उपजा का लाभ देने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह चौधरी चरण सिंह और बाबा शाहमल की भूमि
रमाला (बागपत)। जिले के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा यह भूमि चौधरी चरण और बाबा शाहमल की भूमि है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने कहा देश की समृद्धि का रास्ता खेतों से होकर गुजरता है। भाजपा चौधरी चरण सिंह के सपनों को साकार कर रही है। पशु रोग की जानकारी और उपचार के लिए प्रयोगशाला बनाई गई है। अधिकारियों को निर्देश हैं कि किसानों का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। किसानों को उनका हक मिले। किसानों की आये दोगुनी होगी। पंपसेट भी अब मोबाइल से ही चलेगा। कोल्हू संचालकों को भी राहत दिलाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed