{"_id":"5a3d56294f1c1bf4688c2da9","slug":"111513969193-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडेंट न आने से किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडेंट न आने से किसानों का प्रदर्शन
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडेंट न आने से किसानों का प्रदर्शन
बिनौली। सिरसली गांव के किसानों ने गुरुवार को पर्ची इंडेंट कम आने व रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना न लिये जाने से क्षुब्ध होकर बस स्टैंड बिनौली पर संकेतिक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सिरसली गांव में किनौनी शुगर मिल के डी गन्ना क्रय केंद्र से जुड़े किसानों का आरोप है कि गत एक सप्ताह से पर्ची इंडेंट कम आ रहा हैए इसके अलावा रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना भी नही लिया जा रहा है, जिसके कारण किसानों का गन्ना खेतो में पड़ा सूख रहा है। इस समस्या से क्षुब्ध होकर किसानो ने ग्राम प्रधान राजू तोमर सिरसली के नेतृत्व में बिनौली में बडौत मेरठ मार्ग पर सांकेतिक जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके उपरांत किसान किनौनी मिल में जाकर अधिकारियों से मिले तथा उनके समक्ष समस्या रखी। अधिकारियों ने किसानों को समस्या का समाधान करने के लिये आश्वासन दिया है। प्रदर्शन करने वालों में राजू तोमर सिरसली, राजबीर सिंह, कृष्ण, मोहकम, ऋषिपाल सिंह, सतपाल, रामपाल, गौरव, संजीव, शिवकुमार, राजेन्द्र, नवाब सौलंकी, ओमपाल, सुरेश, ओमबीर मौजूद रहे।
राज्य कर्मचारियों ने ज्ञापन दिया
बागपत। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने 18 सूत्रीय मांगों को ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम एडीएम वित्त लोकपाल सिंह को सौंपा। कर्मचारियों ने कहा सरकार मांगों के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने सभी भत्तो, डिप्लोमा इंजीनियरों के संतुल्य मैट्रिक्स लेवल मानदेय, नई पेंशन योजना को समाप्त किया जाए, 50 वर्ष पूर्ण कर चुके कर्मचारियों का जबरन सेवानिवृत्ति को बंद किए जाने सहित 18 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। कार्रवाई की मांग की। जिला मंत्री मुकेश कुमार शर्मा, मोहित त्यागी, मनोज, मुकेश मौजूद रहे।
निर्मल हिंडन कार्यक्रम के तहत बच्चों को किया सम्मानित
चांदीनगर। ललियाना गांव में निर्मल हिंडन कार्यक्रम के तहत ग्रामीण एवं पर्यावरण विकास संस्था और सुराना गांव प्रधान वेद सिंह के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम हुआ। जिसके समापन पर बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। हिंडन नदी बेसिन के जल सुरक्षा व जलवायु परिवर्तन पर चर्चा और विद्यार्थियों की यूथ चैंपियन बनाने की ट्रेनिंग हुई। सचिव कृष्णपाल सिंह जल के संकट, जलवायु परिवर्तन के बढ़ते दुष्प्रभावो के बारे में बताया। साथ ही बच्चों को जल संरक्षण के तरीके बताए। सुधा ने बच्चो को प्रतियोगिता के माध्यम से पर्यावरण की जानकारी दी। पूजा ने नाटको के माध्यम से जल संरक्षण के तरीके बताए। कार्यक्रम के समापन पर बच्चो को ग्राम प्रधान की और से प्रमाण पत्र वितरित किए गए।