{"_id":"5a0757c64f1c1bd0408b60fb","slug":"111510430662-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत, बड़ौत के नामांकन सही, खेकड़ा में कांग्रेस को झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत, बड़ौत के नामांकन सही, खेकड़ा में कांग्रेस को झटका
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। स्थानीय निकाय चुनाव के नामांकन के बाद शनिवार को नाम निर्देशन पत्रों की जांच की गई। 143 पदों के लिए 747 नामांकन फार्म की जांच हुई। नतीजे जानने के लिए प्रत्याशियों के समर्थक तहसील पहुंचे। बागपत और बड़ौत में नामांकन सही मिले, लेकिन खेकड़ा तहसील में कांग्रेस उम्मीदवार भगवती देवी का नामांकन रद कर दिया । भगवती ने नामांकन के साथ पिछड़ा वर्ग का जाति प्रमाण पत्र नहीं लगाया, जबकि खेकड़ा पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है।
शनिवार को बागपत तहसील में बागपत नगर पालिका, अमीनगर सराय और अग्रवाल मंडी टटीरी नगर पंचायत के लिए निकाय चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच हुई। अफसरों ने गहनता से नामांकन पत्रों की जांच की । बागपत अध्यक्ष पद के लिए 15, सभासद के लिए 126, अमीनगर सराय नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए 19 और सभासद के लिए 38 और अग्रवाल मंडी टटीरी के अध्यक्ष पद के लिए 15 और सभासद के 45 प्रत्याशी मैदान में हैं, इनके सभी नामांकन पत्र सही पाए गए। खामियां भी दुरुस्त कराई । इसके साथ ही अध्यक्ष और सभासद पद के उम्मीदवारों ने अपने अभियान को तेज कर दिया है। मतदाताओं से संपर्क कर वोटों की अपील की जा रही है। सोमवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
एक प्रत्याशी का नहीं हुआ था नाम ऑनलाइन
बागपत नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए एक प्रत्याशियों का फार्म ऑनलाइन जमा न होने से उसके और समर्थकों ने मायूसी छा गई थी। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ तहसील पहुंचे। समस्या के बारे में पूछा। अफसरों ने जानकारी दी फार्मों के नंबरों में गड़बड़ी के कारण सर्वर पर अपलोड नहीं हुआ था। दोबारा से फार्म को अप लोड कर दिया गया है। इसके बाद उनके चेहरे पर खुशी झलकी। उधर, एसडीएम विवेक कुमार यादव ने बताया कि फार्म में प्रत्याशी द्वारा कोई गड़बड़ी की । उसको अब दुरुस्त करा कर ऑनलाइन अप लोड कर दिया है।
विज्ञापन
छपरौली, टीकरी और दोघट के नामांकन भी ओके
बड़ौत। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि नगर पालिका परिषद बड़ौत में चेयरमैन पद के लिए 10 आवेदन आए, सभी जांच में सही पाए गए। इसके अलावा अध्यक्ष पद पर छपरौली मेें 15, दोघट में 13 और टीकरी में अध्यक्ष पद के लिए 14 नामांकन पत्र की जांच करने पर सभी सही पाएं गए। बड़ौत नगर पालिका परिषद के 25 वार्डों के लिए 190 लोगों ने नामांकन पत्र जमा कराएं , जबकि छपरौली में 14 वार्ड के लिए 56 और दोघट में 12 वार्डों के लिए 38 और टीकरी की 12 वार्डों के लिए 36 लोगों ने सभासद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए। जांच मेें सभी नामांकन पत्र सही मिले।
जांच में कांग्रेस प्रत्याशी भगवती का नामांकन रद
खेकड़ा। एसडीएम आशीष कुमार ने बताया कि कांग्रेस की भगवती देवी ने पिछड़ा वर्ग का प्रमाण पत्र जमा नहीं कराया, इस कारण भगवती का नामांकन रद हो गया है। गौरतलब है कि भगवती देवी कोरी बिरादरी से है, जिसे एससी का दर्जा हासिल है। डीएम भवानी सिंह ने कोरी बिरादरी को प्रमाणपत्र जारी करने के निर्देश तीनों एसडीएम को दिए।
एसडीएम ने ली मैरिज होम संचालकों की बैठक
बागपत। शहर के विभिन्न विवाह मंडप संचालकों के साथ एसडीएम विवेक कुमार यादव ने शनिवार को बैठक ली। निर्देशित किया निकाय चुनाव को देखते हुए किसी भी प्रत्याशी को किराए के लिए भवन उपलब्ध कराने पर वहां डीजे बजाने और शराब वितरण नहीं होने दिया जाएगा। चेतावनी दी यदि इस तरह की कोई कार्रवाई नजर आती है तो संबंधित संचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस दौरान रामनिवास, दिनेश प्रधान, राजपाल शर्मा, महेश तनेजा, खलील अहमद आदि मौजूद रहे।