{"_id":"59f8cefc4f1c1bd7538ba635","slug":"111509478140-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा निगम को चपत लगा रहे मीटर रीडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा निगम को चपत लगा रहे मीटर रीडर
Updated Wed, 01 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊर्जा निगम को चपत लगा रहे मीटर रीडर
बड़ौत (बागपत)। ऊर्जा निगम में कर्मचारियों और कुछ बाहरी युवकों की मदद से मीटर शंट कराकर राजस्व को बड़ी चपत लगाई जा रही है। उपभोक्ताओं से मिलीभगत कर मीटर शंट करने का खेल खेला जा रहा है। शिकायतों के बावजूद अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं नहीं दे रहे हैं।
उपभोक्ताओं मेें सुधीर दांगी, मोहित, बबलू मलिक, प्रियवत राणा आदि का कहना है कि मीटर रीडरों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित मीटर विभाग के कर्मचारियों से मिलीभगत कर दो-तीन बहारी युवकों को मीटर शंट करने के लिए हायर कर रखा है। रीडिंग के दौरान उपभोक्ताओं से मिलीभगत कर हायर किए गए युवकों को बुलाया जाता है। उपभोक्ता से मोटी रकम वसूलकर उनका मीटर शंट कर दिया जाता है। पिछले कई महीनों से यह सिलसिला चल रहा है। यदि इस खेल का पता भी चल जाए तो नया मीटर बदल दिया जाता है।
इस संबंध में जेई टाऊन इंद्रपाल से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि ऐेसी शिकायतें मिली हैं। गोपनीय रूप से जांच की जा रही है। उधर, एसडीओ मीटर अनिल कुमार का कहना था कि यदि कोई कर्मचारी इस प्रकार की गडबडी करता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।