फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   योगी सरकार में बेकाबू हुए ऊर्जा निगम के कर्मचारी

योगी सरकार में बेकाबू हुए ऊर्जा निगम के कर्मचारी

Mon, 26 Jun 2017 01:19 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
योगी सरकार में बेकाबू हुए ऊर्जा निगम के कर्मचारी
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

विद्युत कनेक्शन के नाम पर खुलेआम रिश्वत मांगने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार को उपभोक्ताओं ने खत्ते वाली गली में एकत्र होकर विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा योगी सरकार में विद्युत निगम के कर्मचारी बेकाबू हो चुके हैं, उपभोक्ताओं से खुलेआम विद्युत कनेक्शन के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही है। उन्होंने मामले की जांच कर उक्त कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
रविवार को काफी संख्या में उपभोक्ता शादाब और अखलाक के संयुक्त नेतृत्व में एकत्र हुए और रिश्वतखोरी के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा पिछले एक सप्ताह से शादाब निवासी कश्यप चौपाल अपनी माता शमशीदा पत्नी मंजूर के नाम से दो किलोवाट का कनेक्शन लेने के लिए चक्कर काट रहा है। जेई आलोक के रिपोर्ट लगाने के बाद भी उन्हें कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। शादाब और अखलाक ने कहा एक्सईएन प्रथम कार्यालय में तैनात संविदा कर्मचारी राजेश गुप्ता और राधेश्याम गुप्ता ने उनसे अभद्रता की और कनेक्शन जारी करने के लिए 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। उन्होंने कहा कहा सिर पर ईद का त्योहार है, घरवाले बिना कनेक्शन बिजली समस्या से जूझ रहे है, लेकिन योगी सरकार में भी उपभोक्ताओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा उक्त दोनों कर्मचारी के खिलाफ शपथ पत्र पर भी शिकायत देने के बाद ऊर्जा एक्सईएन प्रथम सहित अन्य अधिकारी उन्हें बचाने का प्रयास कर रहे हैं। इससे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। यदि मामले की जांच कर जल्द कनेक्शन जारी नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया। उन्होंने इस मामले की शिकायत सीएम आदित्य नाथ योगी सहित उच्च अधिकारियों से की। एसई रामबीर सिंह ने कहा उपभोक्ता की शिकायत पर एक्सईएन प्रथम को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उपभोक्ता का शोषण सहन नहीं होगा। एक्सईएन प्रथम अजय कुमार ने कहा एसई के निर्देश पर शिकायत की जांच की जा रही है। आरोपी कर्मचारी राधेश्याम गुप्ता और राजेश गुप्ता ने आरोपों को निराधार बताया। प्रदर्शन में इसरार, अखलाक, समीर, सादाब, तानिश, इंतजार, इस्ताख, मेहरबान, सलीम, महबूब शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed