{"_id":"5e0ce47e8ebc3e87cb39ccb1","slug":"108-villages-do-not-have-buildings-for-secretariat-notice-sent-baghpat-news-mrt4614821129","type":"story","status":"publish","title_hn":"108 गांवों में नहीं है सचिवालय के लिए भवन, नोटिस भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
108 गांवों में नहीं है सचिवालय के लिए भवन, नोटिस भेजे
विज्ञापन

बागपत। प्रत्येक ग्राम पंचायतों में सचिवालयों का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। जिले की 108 ग्राम पंचायत ऐसी है जहां पर भवन नहीं है। एडीओ पंचायत से भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव के साथ ही नजरी नक्शा और खसरा खतौनी की मांग की जा रही है। डीपीआरओ ने इसके लिए नोटिस जारी कर दिए हैं।
ग्राम पंचायतों में बने सचिवालयों में गांवों की सरकार चलती है। यहां पर ग्राम सचिव बैठकर ग्रामीणों की शिकायतों का समाधान करते है। यहीं से गांव विकास के प्रस्ताव तैयार होते है। जिले में 245 ग्राम पंचायत है। 108 गांवों में अभी तक भी सचिवालय नहीं बने है। जबकि शासन ने इसके लिए कड़े निर्देश दे रखे हैं। डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र ने सभी एडीओ पंचायतों को नोटिस जारी करते हुए ग्राम पंचायतों में सचिवालयों के भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव, नजरी, नक्शा और खसरा खतौनी अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा है।