{"_id":"5cdc6899bdec2206ff5a6209","slug":"101557948569-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से टूटे आम, बिजली व्यवस्था भी हुई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से टूटे आम, बिजली व्यवस्था भी हुई प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रातभर बदला छाए, तेज हवा चलती रही। सुबह के समय हवा के साथ रूक-रूककर बारिश हुई। इससे मौसम तो ठंडा हो गया, वहीं आम बागान मालिकों को नुकसान का भी सामना करना पड़ा। आंधी से बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है। अलग-अलग गांवों में कई घंटे तक बिजली सप्लाई नहीं हुई। कई जगह पेड़ टूट गए।
मंगलवार की रात में बादल छाए। तेज हवाएं चलती रही। बुधवार को सुबह के समय अचानक मौसम ने करवट बदली। आंधी के साथ-साथ झमाझम बारिश होनी शुरू हो गई। इसके बाद मौसम में बदलाव हो गया। चिलचिलाती गर्मी से लोगों को राहत मिली। बारिश और आंधी से बिजली व्यवस्था गड़बड़ा गई। कहीं फाल्ट न हो जाए इससे पहले ही ऊर्जा निगम ने बिजली सप्लाई को रोक दिया। आंधी के कारण कई गांवों में बिजली व्यवस्था चौपट हो गई है। ग्रामीणों की सूचना पर क्षेत्र के विद्युत कर्मचारी मौके पर पहुंचकर लाइट को सही करते रहे। कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं आम उत्पादकों को सबसे ज्यादा परेशानी हो गई। कच्चे आम टूटकर गिर गए। एसई राम वीर सिंह ने बताया कि आंधी से जहां बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई थी वहां कर्मचारियों को भेजकर व्यवस्था को दुरुस्त करा दिया है।
बिजली ठप रहने से बढ़ी परेशानी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे बिजली आपूर्ति ठप रहने से लघु उद्योग धंधे बंद हो गए। वहीं रोजेदारों का बुरा हाल हो गया। मुकेश रूहेला, विजय मानव ने ऊर्जा निगम से व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है।