{"_id":"6aeb8dc286a0c86d270b3c6a","slug":"a-proposal-to-cancel-the-tender-of-the-cleaning-company-has-been-passed-this-will-lead-to-improvements-in-the-sanitation-system-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-161798-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सफाई करने वाली कंपनी का टेंडर निरस्त करने का प्रस्ताव पास किया, सफाई व्यवस्था में होगा सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सफाई करने वाली कंपनी का टेंडर निरस्त करने का प्रस्ताव पास किया, सफाई व्यवस्था में होगा सुधार
विज्ञापन
बागपत। शहर की नगर पालिका के सभागार में बुधवार को बोर्ड की बैठक हुई। वहां सभासदों ने सफाई व्यवस्था ठीक से नहीं करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसके बाद कंपनी का टेंडर निरस्त करने का प्रस्ताव पास किया गया। अब दूसरी कंपनी को टेंडर छोड़कर सफाई व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
बोर्ड की बैठक चेयरमैन राजूद्दीन एडवोकेट की अध्यक्षता में की गई। सभासद भवि कश्यप व संजय रुहेला ने शहर में सफाई नहीं होने, जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा होने के कारण लोगों को होने वाली समस्या को रखा। कहा कि जिस कंपनी पर सफाई व्यवस्था का ठेका है वह ध्यान नहीं दे रही है। चेयरमैन ने सफाई करने वाली कंपनी का टेंडर निरस्त करने का प्रस्ताव पास कर दूसरी कंपनी को ठेका छोड़ने का आश्वासन दिया। चेयरमैन ने कहा कि दो साल से विकास कार्य रुके हुए हैं, जिससे विकास नहीं हो पा रहा है।
रुके हुए विकास कार्यों को शुरू किया जाएगा और तीन करोड़ रुपये से कार्य होंगे। उन्होंने सभासदों से अपने-अपने वार्डों में कार्य करवाने के लिए प्रस्ताव देने के लिए कहा है ताकि समय से कार्य हो सके। सभासदों ने खराब पड़ी तिरंगा लाइटों को हटाकर दूसरी लगवाने, पोस्ट ऑफिस के पास शौचालय की मरम्मत करवाने, खड़ंजे व नाली का निर्माण कार्य कराने की समस्या रखी, जिनका निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान महेश शर्मा, सभासद डॉ. विनय त्यागी, नीरज मान, श्रीपाल कश्यप, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
जल निगम को दिया जाएगा नोटिस
अधिशासी अधिकारी हरीलाल पटेल ने बताया कि जल निगम द्वारा शहर में सड़कों को उखाड़ने के बाद मरम्मत तक नहीं कराई जा रही है। सड़कों को ठीक करने के लिए जल निगम को नोटिस जारी किया जाएगा। यदि इसके बावजूद भी कार्य समय से नहीं कराया जाता है तो उनकी पाइप लाइन बिछाने के कार्य पर रोक लगाई जाएगी। शहर के लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने देंगे।
--
बोर्ड बैठक चेयरमैन कार्यालय में कराने की मांग
वार्ड छह की सभासद निगम शर्मा ने कहा कि पिछली तीन बोर्ड बैठक में वह शामिल नहीं हो पा रही हैं, क्योंकि हर बार बोर्ड बैठक दूसरी मंजिल पर की जाती है। इससे वह अपने वार्ड की समस्या को भी नहीं रख पा रही हैं। उन्होंने चेयरमैन राजूद्दीन एडवोकेट को ज्ञापन सौंपते हुए बोर्ड बैठक को अपने कार्यालय में करवाने की मांग की है।