फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विहिप कार्यकर्ताओ ने किया एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन

विहिप कार्यकर्ताओ ने किया एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन

Sun, 24 Feb 2019 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
विहिप कार्यकर्ताओ ने किया एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन
बागपत। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसपी दफ्तर पहुंचकर व्हाट्स एप पर पुलवामा में शहीद जवानों पर आपत्तिजनक टिप्पणी शेयर करने के मामले में आरोपी डाकघर कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। एसपी ने कार्र्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विहिप के जिलाध्यक्ष संजीव तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसपी दफ्तर पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा हमले में शहीद जवानों पर मो. हनीफ पुत्र बूंदा खान निवासी बागपत के व्हाट्स एप नंबर से आपत्तिजनक टिप्पणी शेयर की गई। मो. हनीफ खेकड़ा के उपडाकघर में कर्मचारी पद पर तैनात है। बड़ौत निवासी राहुल चौहान ने 19 फरवरी को आरोपी के खिलाफ बड़ौत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। खेकड़ा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था, लेकिन बुधवार को पुलिस ने आरोपी को थाने से छोड़ दिया। उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी को छोड़ने से लोगों में गुस्सा है। उन्होंने एसपी से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर जगदीप ठाकुर, अवनीश तोमर, तपिस तोमर, आलोक शास्त्री, दीपक, विजय, भारतवीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed