{"_id":"5c004116bdec2241607115d7","slug":"101543520534-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में प्रत्याशी के प्रचार में पहुंचे सपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में प्रत्याशी के प्रचार में पहुंचे सपा नेता
Updated Fri, 30 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बागपत। राजस्थान विधानसभा चुनाव में सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी और अर्जुन आवार्डी पहलवान शौकेंद्र तोमर कार्यकर्ताओं के साथ अलवर, राजगढ़, लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने के लिए पहुंचे। जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी और कार्यालय प्रभारी सुरेंद्र पंवार ने भी कार्यकर्ताओं से चुनाव में पहुंचने की अपील की।
मिश्रा की सिफारिशों को लागू करने की मांग
बागपत। पीस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में राष्ट्रपति के नाम चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने रंगनाथ मिश्रा की सिफारिश लागू करने की मांग की। 10-15 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की है। 1950 के असंवैधानिक अध्यादेश जो मात्र हिंदू धर्मावलंबियों को अनुसूचित जाति में रखने की व्यवस्था करता है, उसे वापस लिया जाए। सभी चुनाव, नौकरी, शिक्षण संस्था पिछड़े महिला और पुरुषों को आबादी के अनुसार आरक्षण दिया जाना संविधान के मंशा के अनुरूप है। मांग पूरी नहीं होती है तो जनता के सहयोग से आंदोलन को मजबूर होंगे। इसमें जिलाध्यक्ष आबिद, प्रदेश सचिव हाजी फैय्याज, जिला सचिव निशार अहमद, जब्बार, नवाब आदि मौजूद रहे।