{"_id":"5b68a2b74f1c1b9c3e8b56ff","slug":"101533584055-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ बनाओ प्रतियोगिता में पूजा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ बनाओ प्रतियोगिता में पूजा प्रथम
Updated Tue, 07 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। नगर की शिक्षण संस्थाओं में सोमवार को कांवड़ बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें बालिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मेधावियों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में प्रतियोगिता का शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रबंधक विक्रम आर्य, प्रधानाचार्य राजीव तोमर व रणपाल ने किया। बालिकाओं ने रीबन, मोती, शीशे, मोरपंख, रेशम, डोरी का प्रयोग कर मनमोहक कांवड़ तैयार कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने कांवड़ यात्रा का महत्व बताया। प्रतियोगिता में पूजा तोमर प्रथम, रूबी द्वितीय एवं सोनम तृतीय रही।
उधर, इंडियन इंटर कॉलेज मेें कांवड़ बनाओ प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य विजयानंद, बीना आर्य और देवेंद्र ने संयुक्त रूप से किया। प्रधानाचार्य विजयांनद ने बच्चों को प्रत्येक धर्म का जीवन में महत्व बताया और सभी धर्म भाईचारे के साथ मनाने का आह्वान किया। बालिकाओं ने मोर पंख, रेशम, डोरी का प्रयोग कर मनमोहक कांवड़ बनाकर शिक्षकों का मन जीत लिया। प्रतियोगिता मेें भारती प्रथम, सुषमा द्वितीय व दीपिका तृतीय रही। उन्होंने मेधावियों को सम्मानित किया।