फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बोल बम के उद्घोष के साथ बढ़े जा रहे कांवड़िए

बोल बम के उद्घोष के साथ बढ़े जा रहे कांवड़िए

Mon, 06 Aug 2018 01:24 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
बोल बम के उद्घोष के साथ बढ़े जा रहे कांवड़िए
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे सहित अन्य मार्ग केसरिया हो गए हैं। शिविरों में कांवड़ियों की संख्या और रौनक बढ़ गई है। भोले के भजनों पर नृत्य करते हुए कांवड़िया शिवालयों की ओर बढ़ते जा रहा है। कांवड़ मार्गों पर पड़ने वाले गांवों के लोग भी सेवा में जुटे हैं।
विज्ञापन

शिवरात्रि पर नौ अगस्त को जलाभिषेक किया जाएगा। दिल्ली-साहरनपुर हाइवे पर केसरिया सैलाब उमड़ रहा है। सुबह से शाम तक भोले के जयकारे सुनाई पड़ रहे हैं। हाइवे पर निरंतर संख्या में बढ़ती जा रही है। अधिकांश शिविर कांवड़ियों से भरे हैं और निरंतर मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। वातावरण पूरा शिवमयी बना हुआ है। भोले की मस्ती में चूर शिवभक्त कंधे पर कांवड़ उठाए बढ़ते जा रहे है। कांवड़ियों की सेवा के लिए विभिन्न स्थानों पर सेवा शिविर चल रहे हैं। सभी में आयोजकों द्वारा सेवाभाव से कार्य किया जा रहा है। कैंप में डॉक्टरों की व्यवस्था है। जिनके द्वारा चोटिल शिवभक्त और पैरों के छालों में मरहम लगाते हैं और दवा दे रहे हैं।
विज्ञापन


खड़ी कांवड़ के लिए अलग से लोगों की व्यवस्था
बागपत। खड़ी कांवड़ लेकर आने वाले कांवड़ियों के लिए शिविरों में युवकों की व्यवस्था कर रही है। ताकि शिवभक्त आराम कर सके। कुछ लोग खड़ी कांवड़ का संकल्प के साथ हरिद्वार से गणतव्य की ओर बढ़ते है। कहीं भी वह अपनी कांवड़ को नहीं रखते है। या तो उन्हें किसी को कांवड़ देनी होती है, या फिर वह अपने गणतव्य पर बढ़ते जाते है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर चल रहे शिविरों में खास खड़ी कांवड़ लाने वाले शिवभक्त के लिए अलग से लोगों की व्यवस्था कर रही है। जब तक वह कांवड़ियां अपनी थकान नहीं उतार लेता तब तक वह व्यक्ति कांवड़ को पकड़े रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 फुट की ऊंचाई से यमुना में लगाया गोता
बागपत। निवाड़ा स्थित यमुना पुल पर कांवड़ियों ने जान जोखिम में डालकर यमुना में स्नान किया। पुल से करीब 50 फुट की ऊंचाई से छलांग लगाकर यमुना में गोता लगाया। कांवड़ियों की इस हरकत को देखकर हर कोई दंग था। उन्हें रोकने का भी प्रयास किया गया, लेकिन नहीं माने।

यज्ञ के साथ सेवा शिविर का शुभारंभ
दोघट। भड़ल गांव में कांवड़ियों के लिए शिविर का शुभारंभ हुआ है। आयोजकों द्वारा हवन किया, इसमें सभी ने आहुतियां दी। उसके बाद शिविर का संचालित करते हुए सेवा शुरू कर दी। रमेश, देवेंद्र प्रधान, कृष्ण, हरवीर, रामपाल, विक्रम राणा, कंवर पाल, कल्लू, अनिकेत, राजीव, कालू, अरविंद, जितेंद्र, सतवीर, छोटू, वरूण, यश मौजूद रहे।

कांवड़ के 361 फुट लंबी कांवड़ मच रही धूम
बागपत। काठा के युवकों की कांवड़ हरिद्वार से लेकर जहां भी पहुंच रही है वहां धूम मचा रही है। फोटो खींचने के लिए युवकों की भीड़ रही है। सेल्फी कांवड़ के साथ ले रहे है। कांवड़ की खास बात है 361 फुट लंबे तिरंगे को लेकर युवक लेकर आ रहे हैं।


जर्जर खंभे को हटवाने की मांग
बागपत। गौरीपुर मोड़ स्थित एक विद्युत खंभा जर्जर खड़ा हुआ है जो कभी भी हादसा का सबब बन सकता है। कांवड़ियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दुकानदारों ने ऊर्जा निगम से टूटे खंभे को हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed