{"_id":"5b37da514f1c1b8c278b899f","slug":"101530387025-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने विद्युत निगम की टीम को दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने विद्युत निगम की टीम को दौड़ाया
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। राजस्व वसूली और बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार को नगर में चेकिंग अभियान चला रही विद्युत निगम की टीम को लोगों ने डेढ़ घंटे तक मकान में नहीं घुसने दिया और बाद में हंगामा कर टीम को दौड़ा लिया। सूचना पर एसडीओ सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और उपभोक्ताओं को समझा-बुझाकर शांत किया। बाद में अभियान चलाकर सैकड़ों कनेक्शन काटे गए और कई लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई।
शनिवार को ऊर्जा निगम की टीम पट्टी चौधरान में राजस्व वसूली व बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान चला रही थी। जब टीम चेकिंग के लिए एक मकान मेें घुसने लगी तो मकान मालिक व मोहल्ले के लोगों ने अंधाधुंध विद्युत कटौती व त्रुटिपूर्ण विद्युत बिल भेजने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया और टीम को डेढ घंटे तक मकान के अदंर नहीं घुसने दिया। हंगामे के बाद लोगों ने टीम को खदेड़ना शुरू कर दिया। सूचना पर एसडीओ रितेश्वरबंधु व एसडीओ गोपाल अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और उपभोक्ताओं को समझा-बुझाकर शांत किया।
एसडीओ रितेशवर बंधु ने बताया कि ऊपर से जितनी सप्लाई मिल रही है, उतनी ही उपभोक्ताओं को दी जा रही है। त्रुटिपूर्ण विद्युत बिलों पर भी अंकुश लगाया जा रहा है। बाद में टीम ने एसडीओ रितेशवरबंधु व एसडीओ गोपाल के नेतृत्व में चेंकिग अभियान चलाकर सैकड़ों बकायादारों के विद्युत कनेक्शन काटे और तीन लोगों की विद्युत चोरी मेें कार्रवाई की गई। एसडीओ रितेश्वरबंधु ने बताया कि किसी भी कीमत पर बिजली चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर हाल में राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करना है। टीम मेें जेई गुलशन, जेई मनोज, आंसू, राजीव, विनय आदि मौजूद रहे।