{"_id":"5b2ab3a74f1c1bc96b8b736a","slug":"101529525159-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में सेना को दी जाए खुली छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में सेना को दी जाए खुली छूट
Updated Thu, 21 Jun 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पूर्व सैनिक सुभाष चंद कश्यप ने कश्मीर में पत्थरबाजों पर कार्रवाई करने एवं आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाने की मागों को लेकर कलेक्ट्रेट में सांकेतिक धरना दिया।
सुभाषचंद कश्यप ने कहा कि जम्मू कश्मीर में सेना के ऊपर पत्थरबाजी के खिलाफ सेना को कार्रवाई की खुली छूट दी जाए। जम्मू कश्मीर में इतने दुश्मन आतंकवादी भी नहीं है, जितने बड़े दुश्मन पत्थरबाज हो चुके हैं। जब तक पत्थरबाजों का इलाज नहीं किया जाएगा, जम्मू कश्मीर में शांति नहीं हो सकती। आतंकवादी और पाकिस्तानी सेना पत्थरबाजों की आड़ में देश की सेना पर आए दिन हमले करती है। देश की सुरक्षा के लिए भारत सरकार पूरी तरीके से भारतीय सेना को कार्रवाई करने की खुली छूट दे। बाद में उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। धरने पर सर्वजन समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमपाल कश्यप ने भी समर्थन दिया।