फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किसानों ने लखनऊ में किया आमरण अनशन शुरू

किसानों ने लखनऊ में किया आमरण अनशन शुरू

Wed, 23 May 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने लखनऊ में किया आमरण अनशन शुरू
दोघट (बागपत)। बामनौली के किसानों ने लखनऊ में आमरण अनशन शुरू कर दिया है। चकबंदी से आहत किसान पिछले आठ दिन से धरना दे रहे हैं। किसानों का कहना है कि जब तक उन्हें जमीन नहीं मिल जाती, तब तक वे अनशन समाप्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन

बामनौली के किसान राजीव, मास्टर खिलारी, महेश पाल, राजेंद्र, राजू व मास्टर राजपाल पिछले आठ दिन से लखनऊ में धरने पर बैठे हुए हैं। मंगलवार को ईको गार्डन लखनऊ में किसानों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। किसानों ने बताया कि चकबंदी में उनकी जमीन नहीं दी गई। चकबंदी अधिकारियों ने गलत तरीके से चकों का आवंटन किया है। सैकड़ों किसानों के हवाई चक काट दिए। किसान अपनी ही जमीन के लिए अधिकारियों के दफ्तरों में एड़ी रगड़ रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। चकबंदी अधिकारियों को रिश्वत देते-देते किसान कर्जदार हो गए हैं। एक किसान आत्महत्या भी कर चुका है। जब तक दोषी चकबंदी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती और किसानों को उनकी जमीन पर काबिज नहीं कराया जाता, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। आठ दिन से किसान धरने पर बैठे हैं, लेकिन आज तक किसी अधिकारी या जनप्रतिनिधि ने आकर उनकी सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि सीएम को भी मामले से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed