फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   2020 तक ठेके पर जमीन, कैसे बनेगा विद्यालय

2020 तक ठेके पर जमीन, कैसे बनेगा विद्यालय

Tue, 15 May 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
2020 तक ठेके पर जमीन, कैसे बनेगा विद्यालय
बागपत। सिलाना क्लस्टर के चांदन हेड़ी गांव में 15 बीघा जमीन पर बनने वाले आश्रम पद्धति विद्यालय का निर्माण को रुकवाने के लिए किसान ने बीएसए से मुलाकात की और ज्ञापन देकर 2020 तक कार्य को रोकने की मांग की है। ताकि वह अपने ठेके को पूरा कर सके।
विज्ञापन

श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना के लिए जिले के आठ गांव सिलाना, लुहारा, बासौली, मुंकदपुर, बरवाला, चांदनहेड़ी, शेरपुर, हलालपुर का चयन किया । सिलाना को कलस्टर बनाया। विभिन्न विकास कार्य प्रस्तावित है। 7.80 करोड़ रुपये की धनराशि भी अवमुक्त हो गई है। चांदनहेड़ी गांव में आश्रम पद्धति विद्यालय के लिए करीब 15 बीघा जमीन का चयन किया । पूर्व में जिला पंचायत की जमीन बताई जा रही थी, एसडीएम की जांच में वह स्कूल फार्म के नाम से राजस्व अभिलेखों दर्ज मिली। इसके बाद प्रभारी सीडीओ हुब लाल ने बीएसए से अनापत्ति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

किसान नरेंद्र पुत्र जगवीर सिंह बीएसए योगराज सिंह से मुलाकात की। उन्होंने ज्ञापन देकर बताया कि उसने जिला पंचायत से तीन वर्ष के लिए जमीन ठेके पर ले रखी है। इसका आधा भुगतान भी कर दिया है। अब उन्हें जानकारी मिली है कि यह जमीन शिक्षा विभाग की है तो वह उनसे मिलने पहुंचा। मांग की 2020 तक जिला पंचायत से ठेका लिया हुआ है। इसकी सभी कागजी कार्रवाई कर रखी है। उन्होंने मांग की कि जब तक उसका ठेका पूरा नहीं हो जाता, तब तक उसकी विद्यालय के निर्माण को रोक दिया जाए। उन्होंने बीएसए से निर्माण को रुकवाने की मांग की है। उधर बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह ने कहा प्रभारी सीडीओ ने अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed