फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पेड़ कटवाने को लेकर रठौडा गांव में तनाव

पेड़ कटवाने को लेकर रठौडा गांव में तनाव

Sun, 22 Apr 2018 01:27 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
पेड़ कटवाने को लेकर रठौडा गांव में तनाव
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

रठौडा गांव में पीपल का पेड़ कटवाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। शुक्रवार की रात्रि भी दोनों पक्षों मेें इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह हंगामा शांत किया। दूसरी तरफ शनिवार की सुबह एक पक्ष ने वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय में पहुंचकर प्रदर्शन किया और पेड़ काटने से रोकने की अपील की।

प्रशासनिक और वन विभाग के अफसरों की अनदेखी के चलते रठौडा गांव में कभी भी संघर्ष हो सकता है। गांव में पीपल का पेड़ कटवाने और इसके विरोध में दो पक्ष आमने-सामने हैं। शुक्रवार की रात में जब कुछ लोगों ने पीपल का पेड़ बिना अनुमति के काटने का प्रयास किया तो सूचना पर पहुंचे सुरेश पाल पक्ष के लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत किया। उधर शनिवार सुबह सुरेश पाल पक्ष के लोगों ने वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय में पहुंचकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि पीपल का पेड़ हिंदू धर्म का प्रतीक है, लेकिन गांव के ही कुछ दबंग लोग इस पेड़ को जबरन कटवाने का प्रयास कर रहे हैं। यदि ऐसा हुआ तो वे इसकी शिकायत सीएम से करेंगे। कार्यालय पर मौजूद वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह, वन दरोगा आंसु चौधरी, वन रक्षक संजय ने उन्हें आश्वासन दिया कि यदि किसी ने जबरन पेड़ काटने का प्रयास किया तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इस संबंध में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने कहा शिकायत मिली है। वन क्षेत्राधिकारी राजपाल को मौके पर जाकर मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed