{"_id":"5ac3d8194f1c1bbc618b559b","slug":"101522784281-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुघर्टना जागरूकता अभियान का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुघर्टना जागरूकता अभियान का समापन
Updated Wed, 04 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
सड़कों पर आए दिन बाइक सवारों के साथ हादसों पर अंकुश लगाने के लिए चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल द्वारा चलाए गए तीन दिवसीय सड़क दुघर्टना जागरूकता अभियान का बुधवार को समापन हो गया।
समापन अवसर पर अभियान का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर और प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने दिल्ली-सहारनपुर हाइवे, बड़ौत-कोताना मार्ग, बड़ौत-छपरौली मार्ग, बड़ौत-बिनौली मार्ग व बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर सैकड़ों बाइक सवारों को सड़क पर हेलमेट पहनकर बाइक चलाने का संदेश दिया। बच्चों ने बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को फूल देकर जीवन के महत्व की जानकारी दी। डॉ. मनीष तोमर ने कहा कि हमें सड़क पर सुरक्षित यात्रा करने के लिए नियम का पालन करना चाहिए। जीवन के मूल्य को समझें। प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर रामपाल सिंह, सरोज, कोमल, तनिष्का आदि शामिल रहे।