{"_id":"5a9707344f1c1b4f588bb5d0","slug":"101519847220-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानत याचिका पर आठ मार्च को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमानत याचिका पर आठ मार्च को होगी सुनवाई
Updated Thu, 01 Mar 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। निवाड़ा पुलिस के चौकी के पास यमुना खादर में हुए बवाल के मामले में जेल भेजे किसानों की जमानत के लिए ग्रामीणों ने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में जमानत अर्जी लगाई । इस पर बुधवार को सुनाई हुई। अगली सुनवाई के लिए आठ मार्च की तारीख लगाई।
एक सप्ताह पहले यमुना खादर में खनन के लिए आवंटित पट्टे की भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए खनन ठेकेदार और किसानों में संघर्ष हो गया । इस दौरान खनन ठेकेदार पक्ष के लोगों ने अफसरों के सामने फायरिंग कर दी । इसमें दो किसान गोली लगने से घायल हो गए । कई लोग पथराव में घायल हो गए। इस मामले में कोतवाली पर ग्रामीणों और खनन ठेकेदार पक्ष की तरफ से 76 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने नामजद आरोपी हारूण, जाहिद, उम्मेद, धर्मवीर और संजीव को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस मामले में ग्रामीण जेल गए आरोपियों की जमानत कराने के लिए लगे हैं। किसान अखलाक ने बताया कि जेल गए चारों किसानों की जमीन के लिए अधिवक्ता के माध्यम से मंगलवार को कोर्ट में अर्जी लगाई । बुधवार को कोर्ट में इस पर सुनवाई हुई। अगली सुनवाई के लिए आठ मार्च की तारीख लगाई।