फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बीएड विभाग के प्रोफेसरों के पक्ष में उतरे छात्र

बीएड विभाग के प्रोफेसरों के पक्ष में उतरे छात्र

Tue, 13 Feb 2018 12:57 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
बीएड विभाग के प्रोफेसरों के पक्ष में उतरे छात्र
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के बीएड विभाग के प्रोफेसरों पर लगाएं जा रहे झूठे आरोपों के विरोध में सोमवार को बीएड विभाग के छात्रों ने कॉलेज परिसर में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्या के निस्तारण को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा और मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

सोमवार को काफी संख्या में बीएड विभाग के छात्र और छात्राएं कॉलेज परिसर मेें एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा बीएड विभाग के प्रोफेसरों पर लगाएं जा रहे झूठे आरोप बर्दास्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा बीएड प्रशिक्षण के दौरान कुछ छात्राओं द्वारा प्रोफेसरों पर शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने का दबाव बनाया। इस मामले में जब प्रोफेसरों ने कॉलेज में बिना आए उपस्थिति दर्ज कराने से इंकार किया तो उन पर झूठ आरोप लगाने शुरू कर दिए । इससे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इससे जहां कॉलेज का माहौल खराब हो रहा है, वहीं शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा जल्द ही मामला शांत करा दिया जाएगा। इनमें पौरष कौशिक, रोहित तोमर, रमेश कुमार, सतेंद्र कुमार, सौरभ, सन्नी, मनीष भारद्वाज, निधि शर्मा, शिवांगी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed