फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बिना स्टीमेंट विद्युत पोल लगाने के प्रकरण ने पकड़ा तूल

बिना स्टीमेंट विद्युत पोल लगाने के प्रकरण ने पकड़ा तूल

Sun, 11 Feb 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
बिना स्टीमेंट विद्युत पोल लगाने के प्रकरण ने पकड़ा तूल
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कोताना रोड स्थित एक स्कूल में बिना स्टीमेंट तैयार किए दर्जनों विद्युत पोल लगाने की शिकायत के बाद कार्रवाई न होने से क्षुब्ध उपभोक्ताओं ने शनिवार को तहसील में प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
उपभोक्ताओं ने कहा एक्सईएन प्रथम कार्यालय में सक्रिय दलाल विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत से जहां नया विद्युत कनेक्शन दिलाने, मीटर बदलने और चेकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली कर रहे हैं, वहीं हाल ही में उक्त दलालों ने कोताना रोड स्थित एक स्कूल संचालक व विभाग को लाखों का चूना लगा दिया। स्कूल संचालक ने उक्त दलालों को करीबन सवा लाख रुपये देकर प्राइवेट कंपनी से पोल लगाने के लिए कहा था, जबकि दलालों ने स्कूल संचालक को अधिकांश पोल सरकारी धमा दिएं। ऐसे में यदि मामले की जांच शुरू हो गई तो स्कूल संचालक बिना वजह फंस जाएंगे। इस संबंध मेें स्कूल संचालक ने कहा उन्होंने जिन लोगों को पैसे दिएं हैं, उन्हें प्राइवेट कंपनी से पोल लाने के लिए कहा था। उनके यहां पर जो पोल लगे हैं उनमें सरकारी पोल हैं, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएं।
विज्ञापन

एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने कहा कई बार इस प्रकार की शिकायत एक्सईएन प्रथम कार्यालय से आ चुकी है। निगम के अधीक्षण अभियंता सहित एमडी से वार्ता कर प्रकरण की जांच करायी जाएगी। अधिशासी अभियंता प्रथम से इस प्रकार की शिकायतों के संबंध में जवाब मांगा जाएगा। अधिशासी अभियंता राहुल शर्मा ने कहा शिकायत मिली है। उन्होंने कहा स्वयं मौके पर जाकर प्रकरण की जांच होगी। इसमें गौरव, मोहित, सचिन, बबलू, सोनू, प्रवीण, सन्नी, सुधीर, इकबाल, सत्यपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed