{"_id":"5a26f5294f1c1bbd208b4ead","slug":"101512502569-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ाई गई विद्युत दरों को तुरंत समाप्त करें सरकार- वीरपाल राठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ाई गई विद्युत दरों को तुरंत समाप्त करें सरकार- वीरपाल राठी
Updated Wed, 06 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। रालोद के पश्चिमी उप्र किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाई गई विद्युत दरों का विरोध किया जाएगा। आठ दिसंबर को छपरौली में पुस्तकालय पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के नीचे बैठकर उपवास रख एक दिवसीय धरना दिया जाएगा।
टीकरी में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व विधायक ने कहा 63 प्रतिशत के लगभग और घरेलू बिजली पर 13 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी गलत है। गन्ना भुगतान न होने से किसान पहले ही आर्थिक तंगी झेल रहा है और ऊपर से अब बिजली की दरों में की गई वृद्धि को कैसे झेल पाएगा। यह किसानों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों का शोषण कर रही है। किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं दिलाया जा रहा है। प्रदेश सरकार को किसान हित में बढ़ी विद्युत दरों को तुरंत वापस लेना चाहिए। आठ दिसंबर को छपरौली में पुस्तकालय पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के नीचे बैठ कर उपवास रख एक दिवसीय धरना दिया जाएगा।