फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चुनाव प्रचार: ब्राहमण सभा ने किया रणवीर चौहान का अभिनंदन, विकास का भरोसा

चुनाव प्रचार: ब्राहमण सभा ने किया रणवीर चौहान का अभिनंदन, विकास का भरोसा

Tue, 28 Nov 2017 01:22 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
चुनाव प्रचार: ब्राहमण सभा ने किया रणवीर चौहान का अभिनंदन, विकास का भरोसा
बागपत नगर पालिका परिषद से चेयरमैन पद के भाजपा प्रत्याशी रणवीर सिंह चौहान के समर्थन में राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा ने सभा की। रणवीर का स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी ने कहा जिस तरह से सर्व समाज ने उन पर विश्वास जताया है, उसी तरह वह भी यहां के विकास में कोई कसर नहीं छोडे़ंगे। बागपत का चहुंमुखी विकास होगा। सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडेय रहे। उन्होंने कहा प्रदेश व केंद्र में भाजपा की सरकारें हैं। दोनों जगह सरकार होने से यहां के विकास की रास्ते खुल जाएंगे। इसलिए बागपत की जनता को यहां रणवीर सिंह चौहान को विजयी बनाना चाहिए। बागपत में विकास का कमल खिलेगा। प्रत्याशी ने कहा बागपत में पानी निकासी के उचित प्रबंध किए जाएंगे, पेयजल आपूर्ति के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी, नगर में सौर ऊर्जा की लाइटें लगवाई जाएगी।
विज्ञापन


हर वर्ग के हित में खड़ा होगा रालोद: अश्वनी तोमर
बड़ौत। नगर पालिका परिषद बड़ौत में अध्यक्ष पद के रालोद प्रत्याशी अश्वनी तोमर ने जनसंपर्क किया। तोमर ने कहा कि वह हमेशा व्यापारियों, मजदूरों और समाज के साथ दुख-सुख में खड़े रहेंगे। पूर्व विधायक गजेंद्र मुन्ना ने भाजपा छोड़कर रालोद का दामन थामा। शामली के पूर्व चेयरमैन राजेश्वर बंसल, अमित राय जैन, धनेंद्र जैन, डॉ. अनिल डबास, पंकज जैन, युगल किशोर गर्ग, घसीटूमल, राधेश्याम गुप्ता, नवीन चंद, डिंपल के साथ वोट मांगे। पूर्व विधायक और भाजपा नेता गजेंद्र मुन्ना ने अपने साथियों के साथ रालोद की सदस्यता ली। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा रालोद किसान और मजदूरों की लड़ाई लड़ रहा है। भाजपा पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष सुबोध राणा और शामिल रहे।
विज्ञापन


भाजपा के लिए मैदान में अभिनेता, सांसद और विधायक
बड़ौत। भाजपा के नगर निकाय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमित राणा उर्फ डा. दुष्यंत तोमर ने डीएस भवन में सभा की। बावली रोड पर जनसंपर्क किया। पत्थर मंडी से रोड शो निकाला। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, अभिनेता एवं महाभारत में युधिष्ठिर की भूमिका निभा चुके गजेंद्र चौहान, मुजफ्फरनगर के विधायक विक्रम सैनी, अशोक, बसंत त्यागी, विधायक विजय कश्यप, विधायक योगेश धामा, विधायक केपी मलिक, जिला प्रभारी महेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष संजय खोखर, लोनी के चेयरमैन मनोज धामा, विधायक पुरकाजी प्रमोद उंटवाल, प्रमोद, धर्मेंद्र लोयन ने जनसंपर्क किया। डॉ. वर्षा तोमर ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन मेें बड़ा जैन मंदिर, हाथीखाना आदि जगहों पर जनसंपर्क कर किया। अमित राणा उर्फ डॉ दुष्यंत तोमर ने भी जनसंपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मांगेराम यादव ने की सभा और निकाला जुलूस
अमीनगर सराय । निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. मांगेराम यादव के पक्ष में उमर इलाही के आवास पर एक चुनावी सभा का आयोजन किया । इसमें वक्ताओं ने कहा कस्बे में डॉ. मांगेराम यादव ने पिछली योजना में भी विकास कराया है। यादव ने कहा यदि जनता ने उन्हें चुना तो वह विकास करेंगे। इसके बाद सभा जुलूस में परिवर्तित होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से होते दफ्तर में पहुंची। इसमें पंडित जगदीश, उमर इलाही, निखिल यादव मीरजान, बाबू कुरैशी, जगपाल यादव, लीलू यादव, गफ्फार, मुकेश पराशर, अनिल शर्मा, रामेंद्र पाल शर्मा, रामबीर, पवन गोयल, संजय गर्ग, राकेश बंसल, सुशील जैन, ईश्वर दयाल अग्रवाल मौजूद रहे।


अंकुर शर्मा ने टटीरी में मांगे वोट
अग्रवाल मंडी टटीरी। नगर पंचायत चेयरमैन पद के निर्दलीय प्रत्याशी अंकुर शर्मा ने कस्बे में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर जनता उन्हें वोट दें। वह कस्बे की सभी समस्याओं का निदान कराएंगे। ओवरब्रिज बनवाकर जाम से छुटकारा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed