{"_id":"5a0f268a4f1c1bc9678bc528","slug":"101510942346-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिवाना में गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिवाना में गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों का हंगामा
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिवाना में गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों का हंगामा
बिनौली। जिवाना गुलियान गांव में मलकपुर चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना बताया न तौलने पर किसान भडक गए और उन्होने मिल के खिलाफ प्रदर्शन किया।
जिवाना गुलियान में मलकपुर चीनी मिल का एक गन्ना क्रय केंद्र केंद्र सी है। इस पर शुक्रवार को सुबह किसान गन्ना लेकर पहुंचे। लेकिन वहां मौजूद तौल लिपिक सोरन सिंह और पर्यवेक्षक कंवरपाल ने रिजेक्ट प्रजाति बताकर गन्ना तौलने से मना कर दिया। इस पर किसान भड़क गए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों की लिपिक और पर्यवेक्षक से तीखी नोकझोंक भी हुई। किसानों ने बडौत-मेरठ रोड पर जाम लगाने की भी चेतावनी दे दी। मामला बढ़ता देख पर्यवेक्षक ने मिल अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया।
किसानों का आरोप है कि मिल रिजेक्ट प्रजाति बताकर उत्पीड़न कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान घंटों तक तौल का काम बंद रहा। काफी देर बाद सुपरवाईजर ऋषिपाल मौके पर पहुंचे और किसानों का गन्ना तुलवाया। इस दौरान पदम सिंह, तेजपाल, सुरेशपाल, विपिन, अमरसिंह, बिजेंद्र, कालू, अरविंद, सूरज, संदीप, गुड्डू आदि मौजूद रहे।