{"_id":"59c41aa44f1c1b2f688b5abf","slug":"101506024100-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम न्यायिक को जांच, प्रशासन ने लिया सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम न्यायिक को जांच, प्रशासन ने लिया सबक
Updated Fri, 22 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने कहा काठा नाव हादसे के जांच अधिकारी बदल दिए गए हैं। एसडीएम के बजाए अब एडीएम न्यायिक को जांच सौंपी गई है। प्रशासन ने हादसे से सबक लिया और भविष्य में ऐसे हादसा न हो, इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।
डीएम कलक्ट्रेट में आहूत रालोद की सभा में पहुंचे। यहां लोगों ने उनसे काठा प्रकरण में दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग रखी। डीएम ने अब तक की कार्रवाई के विषय में बताया। यह भी कहा कि जांच बदल दी गई है। जिले में जितने भी नाव के प्वाइंट है, इनकी सुरक्षा का प्लान तैयार किया जा रहा है। प्रधानों से राज्य वित्त एवं 14वें वित्त से नाव खरीदने और इसके संचालन की व्यवस्था करने की प्रक्रिया की जा रही है। खनन की शिकायतें और अवैध शराब तस्करी की जो शिकायतें प्राप्त हुई है, उनमें प्रत्येक की जांच की जाएगी। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो, इसके लिए बचाव के कार्य किए जा रहे हैं।
काठा में तैनात की पुलिस, एसडीएम लोगों से मिले
बागपत। रालोद की कलक्ट्रेट में पंचायत के मद्देनजर काठा गांव में पुलिस तैनात कर दी। एसडीएम खेकड़ा अजय उपाध्याय लोगों से मिले और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया । प्रशासन पीड़ित परिवार के संपर्क में रहा। इसके बावजूद कई पीड़ित परिवार कलक्ट्रेट में पहुंचे और उचित कार्रवाई की मांग की। पूर्व प्रधान साहब सिंह ने सभा में पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग रखी।
विज्ञापन
शाह को देख लें तो डर जाएं बच्चे : साहब सिंह
बागपत। अपने बयानों के लिए चर्चित रहने वाले रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक साहब सिंह ने भाजपा पर तंज कसे। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता झूठे बोलते हैं। इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तो ऐसे हैं कि उन्हें बच्चे देख लें तो डर जाएं।
प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, ट्रैक्टर पर चढ़ने को लेकर हंगामा
बागपत। कलक्ट्रेट में रालोद ने ट्रैक्टर-ट्रॉली का मंच बनाया, लेकिन रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने यहां बैठने से इंकार कर दिया। उधर, सभा में मंच के पीछे हंगामा होता रहा। ट्रैक्टर पर चढ़ने को लेकर खूब हंगामा हुआ। जैसे ही डीएम भवानी सिंह खंगारौत, एएसपी अजय कुमार सिंह, सीओ दिलीप सिंह पहुंचे तो भीड़ ने नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों ने कहा मुकदमे गलत तरीके से दर्ज किए हैं। बाद में गणमान्य लोगों ने हस्तक्षेप कर लोगों को शांत किया।
पीड़ितों से मिले, न्याय का भरोसा दिलाया
बागपत। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कलक्ट्रेट में पीड़ित परिवार के सदस्य रुखसाना, खातून, फिरदौस सहित अन्य महिलाओं से मुलाकात की और न्याय का भरोसा दिलाया।
कर्ज माफी पर ढोंग न करें सरकार : जयंत चौधरी
बागपत। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कर्ज माफी किसानों का हक है, सरकार को इस पर ढोंग नहीं रचना चाहिए। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा एक-एक पैसे का कर्ज माफ कर किसानों का मजाक बनाने की कोशिश चल रही है। अन्नदाता में स्वाभिमान है। उन्होंने खुद सीएम को पत्र लिखकर कहा कर्ज माफी में वह किसी तरह का ढोंग न करें। सरकार के नुमाइंदों ने आंखों पर पट्टी बांध ली है। प्रशासन तो जवाबदेही से बच रहा है। प्रशासन का यह बयान कि यह ग्रामीणों की नाव थी, बेहद गलत है। उन्होंने कहा जनता बनाती है और जनता बिगाड़ भी देती है, भाजपा के नेता अहंकार न करें। भाजपा को बिना मांगे मिले जनता के आशीर्वाद ने उन्हें अहंकारी बना दिया है। सरकार बुलेट ट्रेन पर करोड़ों खर्च कर रही है, लेकिन आमजन की जान की परवाह नहीं है। उन्होंने कहा काठा में बड़ा हादसा हुआ है, यहां निर्बल वर्ग को दबाया जा रहा है। किसी अन्य जगह यह घटना होती तो बड़ा हंगामा हो जाता।
जिला पंचायत और भाजपा रही निशाने पर
बागपत। रालोद के मंच से जिला पंचायत और भाजपा पर कटाक्ष किए । वक्ताओं ने जिला पंचायत के ठेकों पर सवाल उठाया। पुलिस-प्रशासन से जांच की मांग की।
हाईवे पर जाम, रूट करना पड़ा डायवर्ट
बागपत। कलक्ट्रेट में रालोद की सभा में वाहनों के आवागमन के दौरा हाईवे पर बार-बार जाम लगता है। ट्रैफिक पुलिस को जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।