व्यापारी की बाइक से 1.80 लाख उड़ाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव क्यामपुर निवासी प्रवेश शर्मा ने बताया कि उसने बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बागपत के पीएनबी बैंक से दो लाख रुपये निकाले थे। करीब पौने दो बजे वह अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित अपने निर्माणाधीन मकान पर पहुंचा और बाइक को मकान के सामने रोड पर खड़ी करके अंदर चला गया। वापस लौटा तो बाइक पर लटका हुआ रुपये का बैग गायब मिला। इसमें 1.80 लाख रुपए थे।
उसने आसपास के लोगों से बैग के बारे में पूछा, पता नहीं चला। इससे वहां पर हड़कंप मच गया। मौके पर आस पड़ोस के काफी लोग इकट्ठे हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि वह बैंक से रुपए निकाल कर सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा में एंट्री करने के लिए गया। उसके बाद हमीदाबाद गांव में अमरूद खरीदे।
कस्बे में पहुंचने के बाद बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान मालिक मनीष को रकम में से 20 हजार रुपये दिए थे। वहां से सीधे अपने मकान पर पहुंचा था। पुलिस ने चोरों की तलाश किया। साथ ही बैंक में पहुंचकर सीसीटीवी की फुटेज भी देखी। मगर, सफलता नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।