{"_id":"6870cc95a26cbd3dd60bff65","slug":"youth-murdered-in-azamgarh-body-found-near-police-chauki-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में युवक की हत्या: पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर मिला शव, प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से जलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में युवक की हत्या: पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर मिला शव, प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से जलाने का आरोप
Fri, 11 Jul 2025 02:04 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 11 Jul 2025 02:04 PM IST
सार
Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में सिंहपुर पुलिस चौकी से मात्र 500 मीटर की दूरी पर युवक का शव मिला। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों व परिवार में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इटौरा-कमहरिया मुख्य मार्ग पर शव रख कर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते- बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के सिंहपुर पुलिस चौकी से मात्र 500 मीटर की दूरी पर स्थित कूड़ा घर की दीवार से एक युवक का शव लटकता मिला। इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सिंहपुर गांव निवासी 21 वर्षीय योगेश कुमार पुत्र स्व. श्यामबली के रूप में हुई। ग्रामीणों ने शव को देखते ही पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
परिजनों और ग्रामीणों ने घटना को लेकर आक्रोश जताया और इटौरा-कमहरिया मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि योगेश की हत्या की गई है। हत्या से पहले उसके प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से जलाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने जाम लगाने वाले ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। मेंहनगर थाना प्रभारी ने बताया कि शव के पास से मिले साक्ष्यों और परिजनों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Azamgarh News: सिपाही ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, थाना परिसर में ही उठाया खौफनाक कदम