{"_id":"6870c1c6a7f1575a350995fd","slug":"police-constable-committed-suicide-by-shoot-in-azamgarh-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सिपाही ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, थाना परिसर में ही उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सिपाही ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, थाना परिसर में ही उठाया खौफनाक कदम
Fri, 11 Jul 2025 01:18 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:18 PM IST
सार
Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में एक सिपाही ने थाना परिसर स्थित अपने आवास पर खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाना परिसर स्थित आवास में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब थाने में तैनात हेड मुहर्रिर ने सरकारी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। वे बलिया जनपद के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कोकाढ़ी गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
बलिया जनपद में सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कोकाढ़ी गांव निवासी नंदलाल राम मेहनाजपुर थाने में हेड मुहर्रिर के पद पर तैनात थे। वह लगभग नौ साल से थाने में इस पद पर अपनी सेवा दे रहे थे। कुछ महीने में उनका रिटायरमेंट होना था। नंदलाल का स्थानांतरण जौनपुर जनपद के लिए हो गया था। उनका परिवार बलिया में ही रहता है। वह अकेले यहां रहकर नौकरी करते थे।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह नंदलाल आवास से निकलकर बाजार गए और चाय पीकर थाने में आ गए। यहां मालखाना खोलकर उन्होंने रिवाल्वर निकाली और अपने आवास में आ गए। यहां खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP: जौनपुर में ट्रैक्टर मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, बदले की आग में जल रहे आरोपियों ने की वारदात; तीन गिरफ्तार
गोली की आवाज सुनकर लोग उनके आवास पर पहुंचे तब तक नंदलाल की मौत हो चुकी थी। मौत का कारण नहीं पता चल सका है। सूचना मिलते ही सीओ लालगंज, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस द्वारा परिवार को घटना की जानकारी दी गई है।