फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth dies in suspicious circumstances

संदिग्धावस्था में युवक की मौत

Thu, 24 Sep 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in suspicious circumstances
कप्तानगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के तेरही गांव निवासी एक युवक बुधवार की देर रात संदिग्धावस्था में मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह परिवार शव अंतिम संस्कार के लिए लेकर भैरव बाबा स्थान पहुंचे। जहां मृतक के ससुराल वाले भी पहुंच गए और परिजनों पर जहर देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दिया। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तेरही गांव निवासी 32 वर्षीय रणविजय विश्वकर्मा पुत्र बलिहारी विश्वकर्मा गांव में ही एक आटे की चक्की पर काम करता था। बुधवार की शाम वह दुकान से घर पहुंचा। इसके बाद खाना खाने के बाद सोने चला गया। सुबह पांच बजे उसने परिजनों से सीने में दर्द होने की शिकायत किया। जिस पर परिजन उसे स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने हालत गंभीर बताते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए भैरव बाबा स्थान पर पहुंचे। इस बीच सूचना पर मृतक के ससुराल वाले भी पहुंच गए और उन्होंने जहर खिलाने का आरोप लगाया और पुलिस को इसकी सूचना दी। इस पर कप्तानगंज थान पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक एक पुत्र व एक पुत्री का पिता था। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed