फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth dies in suspected condition due to eating toxins

संदिग्धावस्था में युवक की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत

Tue, 01 Dec 2020 05:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in suspected condition due to eating toxins
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के छत्तरपुर गांव निवासी एक किशोर की सोमवार की शाम संदिग्धावस्था में विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंचे किशोर के मामा ने किशोर के पिता व सौतेली मां पर जहर खिला कर मार डालने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

छत्तरपुर गांव निवासी विजय उर्फ नंगा सरोज की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है, जिससे उसके दो पुत्र है। पहली पत्नी की मौत के बाद विजय ने दूसरी शादी कर लिया। दूसरी पत्नी से भी दो पुत्र व एक पुत्री है। विजय की पहली पत्नी से हुआ पुत्र 15 वर्षीय आकाश सरोज ने सोमवार की शाम संदिग्धावस्था में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी होते ही परिजन उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए जहां से उसे जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आकाश के मौत की सूचना पर देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रेतवा चंद्रभानपुर निवासी उसके मामा भी मौके पर पहुंचे और आकाश के पिता विजय व सौतेली मां पर जहर दे कर मार डालने का आरोप लगाया। इस बाबत मामा ने बरदह थाने पर तहरीर भी दे दी है। मृतक अपने पिता का सबसे बड़ा पुत्र था। पिता द्वारा दूसरी शादी किए जाने के बाद से ही परिवार में कलह का माहौल था। फिलहाल किशोर की जौनपुर में मौत के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। वहीं बरदह थाना पुलिस तहरीर मिलने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed